27.6 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsDevgharजामताड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता: 6 साइबर अपराधियों ने 10 करोड़...

जामताड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता: 6 साइबर अपराधियों ने 10 करोड़ की ठगी की, देश भर में करीब 415 साइबर अपराध को अंजाम दिया

जामताड़ा : साइबर क्राइम के हब बने जामताड़ा जिले में साइबर अपराध थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. जामताड़ा के साइबर थाना पुलिस ने सोमवार को गिरोह बनाकर देश भर से 10 करोड़ की साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया। खबर है कि पुलिस ने गिरोह के मास्टरमाइंड सहित कुल 6 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने 14 मोबाइल, 23 सिम कार्ड, एक ड्रोन कैमरा, एक DSLR कैमरा, 2 चार पहिया वाहन, 10 ATM समेत करीब एक लाख नकद बरामद किया है।

साइबर अपराधियों के जब्त मोबाइलों से करीब 2700 पीड़ितों का पता चला

घटना के संबंध में जामताड़ा एसपी ने बताया कि यह गिरोह Apk फाइल मैसेज के जरिए भेजते थे। उसके बाद उस पर क्लिक करने के लिए कहते थे। जैसे ही उस Apk फाइल पर क्लिक होता था, इनके पास सारा डेटा आ जाता था। इसके जरिए वे साइबर ठगी को अंजाम देते थे। इनके पास राष्ट्रीय बैंक के साथ-साथ पीएम किसान योजना फसल बीमा योजना के लाभुकों के डिटेल्स भी मिले हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पकड़े गए साइबर अपराधियों ने देश भर में करीब 415 साइबर अपराध को अंजाम दिया है। इसमें उन्होंने 10 करोड़ की राशि की ठगी की है। पकड़े गए साइबर अपराधियों के जब्त मोबाइलों से करीब 2700 पीड़ितों का पता चला है। अभी घटना की छानबीन जारी है.

पुलिस के अनुसार पकड़े गए साइबर अपराधी गिरिडीह, जामताड़ा, सारठ, धनबाद और देवघर में सक्रिय थे। साइबर अपराधियों के पास से करीब ढाई लाख मैसेज मिले हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए झारखंड CID तकनीकी सहायता टीम ने गृह मंत्रालय और भारतीय साइबर अपराध समन्वय से सहयोग मांगा है। ताकि इस मामले में आगे कार्रवाई की जा सके।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading