26.9 C
Ranchi
Thursday, March 12, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaकृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री नेहा शिल्पी तिर्की का गुमला दौरा: किसानों...

कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री नेहा शिल्पी तिर्की का गुमला दौरा: किसानों के सशक्तिकरण पर जोर

गुमला : – राज्य सरकार किसानों और आम जनता के हित में निरंतर प्रयासरत है, और जरूरत है कि लोग विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाकर सशक्त बनें। यह बातें कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री नेहा शिल्पी तिर्की ने अपने गुमला दौरे के दौरान कहीं। वे एराउज संस्था द्वारा आयोजित संत इग्नेशियस उच्च विद्यालय में आयोजित किसान सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं।

मंत्री तिर्की ने कहा कि उनका यह दौरा विशेष रूप से किसानों की स्थिति का आकलन करने और उनके सशक्तिकरण की संभावनाओं को समझने के लिए था। उन्होंने गुमला जिले में कृषि, पशुपालन और मत्स्य पालन के क्षेत्र में किए जा रहे बेहतर कार्यों की सराहना की और किसानों से आग्रह किया कि वे परंपरागत खेती से आगे बढ़कर समूह बनाकर संगठित खेती करें। साथ ही, पशुपालन और मत्स्य पालन जैसी अन्य आजीविका योजनाओं का लाभ उठाएं।

उन्होंने कहा कि समूह आधारित खेती से किसानों को न केवल उचित बाजार मूल्य मिलेगा, बल्कि विपणन की सुविधाएं भी बढ़ेंगी। कुछ स्थानों पर इस मॉडल को अपनाने से सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं। उन्होंने एराउज संस्था के ग्रामीण क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों की सराहना की और पलायन रोकने के प्रयासों में भी संस्था के योगदान की प्रशंसा की।

इससे पूर्व, अतिथियों का स्वागत रेक्टर फादर फ्लोरेंस कुजूर ने किया और विभिन्न संस्थाओं की गतिविधियों की जानकारी दी। इस अवसर पर उपायुक्त गुमला कर्ण सत्यार्थी, जिला कृषि पदाधिकारी विजय कुजूर, जिला मत्स्य पदाधिकारी कुशमलता, जिला उद्यान पदाधिकारी तमन्ना प्रवीण, कांग्रेस जिला अध्यक्ष चैतू उरांव सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading