25.9 C
Ranchi
Thursday, March 12, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaई-जनशिकायत कार्यक्रम में बिशुनपुर और पालकोट प्रखंड के नागरिकों ने...

ई-जनशिकायत कार्यक्रम में बिशुनपुर और पालकोट प्रखंड के नागरिकों ने VC के माध्यम से साझा की अपनी समस्या

गुमला : – गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी  की अध्यक्षता में आज आयोजित हुए साप्ताहिक ई-जनशिकायत कार्यक्रम में पालकोट और बिशुनपुर  प्रखंड के नागरिकों ने ऑनलाइन माध्यम से जुड़कर अपनी समस्याओं को बताया।
कार्यक्रम में पालकोट और बिशुनपुर प्रखंड से लगभग 30 से अधिक आवेदकों ने अपनी समस्याओं का विवरण दिया। इन समस्याओं में पेंशन, राशन, PM किसान और अन्य सरकारी योजनाओं से संबंधित मुद्दे शामिल थे। उपायुक्त  ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारियों को आवश्यक समस्याओं का ऑन द स्पॉट
समाधान करने का निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य रूप से पीसीसी बनाने तथा सड़क निर्माण  के सम्बन्ध में कई गांव के ग्रामिणों ने VC के  माध्यम से समस्याओं को रखा।  इसके अलावा भी कई समस्याओं का समाधान प्रखंड स्तरों पर संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से ऑन द स्पॉट किया गया।
नागरिकों द्वारा उठाए गए मुद्दों में सड़क निर्माण, पुलिया निर्माण, पेंशन योजना, नाली निर्माण, राशन, PMकिसान, जलमीनार मरम्मती, चैकडेम निर्माण, आवास संबंधित सहित अन्य समस्याएं थी।।
उपायुक्त गुमला ने संबंधित अधिकारियों को सभी समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निष्पादन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्थानीय रूप से जिन समस्याओं का समाधान किया जा सकता है उसका त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया, इसके साथ ही पंचायत एवं ग्राम  स्तरों की समस्याओं के निष्पादन हेतु ग्राम सभा करते हुए उक्त समस्याओं के निवारण करने के निर्देश दिए।
न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading