27.8 C
Ranchi
Tuesday, March 10, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaगुमला पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह द्वारा बसिया थाना का निरीक्षण किया...

गुमला पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह द्वारा बसिया थाना का निरीक्षण किया गया और आवश्यक दिशा निर्देश दी गई

गुमला – गुमला पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह, द्वारा अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, बसिया , पुलिस निरीक्षक, बसिया अंचल , थाना प्रभारी, बसिया एवं अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में बसिया थाना का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण से पूर्व थाना में पदस्थापित सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक किया गया , तथा सभी को निर्देश दिया गया कि अपने क्षेत्र , बीट से संबंधित सभी जानकारी रखेंगे, रूचि लेकर निगरानी रखेंगे तथा अधिक से अधिक आसूचनाओं का संकलन करेंगे। निरीक्षण के क्रम में थाना सिरिस्ता में संधारित होने वाले सभी पंजी , अभिलेखों एवं संचिकाओं का अवलोकन किया गया। सभी पंजी/संचिकाओं का रख-रखाव के संबंध में आवश्यक निर्देश दिया गया। सीमावर्ती थाना प्रभारियों के साथ संपर्क स्थापित कर सक्रिय अपराध कर्मियों एवं पी0एल0एफ0आई0 उग्रवादियों की गिरफ्तारी हेतु अभियान तेज करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिया गया। महिलाओं से संबंधित अपराध की रोक-थाम हेतु स्कूल , कॉलेज में जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। थाना क्षेत्र के मुख्य चौक चौराहों पर सी0सी0टी0वी0 कैमरा लगवाने तथा अपराध नियंत्रण के संबंध में थाना प्रभारी को आवश्यक निर्देश दिया गया, साथ ही थाना भवन, थाना परिसर एवं पुलिस कर्मियों के रहने वाले बैरक का भी निरीक्षण किया गया। बैरक में रहने वाले पुलिस पदाधिकारी/कर्मियों को अपने आस-पास साफ सुथरा रखने का निर्देश दिया गया। थाना निरीक्षणोपरांत बसिया थाना परिसर स्थित निर्माणाधीन पुलिस निरीक्षक बसिया अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया तथा आवश्यक निर्देश दिया गया।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading