गोड्डा: अदाणी फाउंडेशन की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सिकटिया मैदान स्थित महिला आईटीआई परिसर में शुक्रवार को एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र की प्रतिष्ठित महिलाएं, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम में समाज में परिवर्तन लाने वाली महिलाओं की उपलब्धियों को सराहा गया.
कार्यक्रम में मोतिया पंचायत के मुखिया अशोक चौधरी डुमरिया पंचायत की मुखिया किरण देवी, समाजसेवी तिलक झा, अदाणी पावर प्लांट के अधिकारी मनीष कुमार, प्रणव पांडा, सुब्रत देवनाथ, अभिमन्यु आनंद तथा अदाणी फाउंडेशन के रिजनल हेड जयंत मोहंती, संतोष सिंह और सीएसआर टीम के अन्य सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।

महिला सशक्तीकरण के लिए अदाणी फाउंडेशन की पहल
कार्यक्रम के दौरान अदाणी फाउंडेशन द्वारा महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए किए जा रहे कार्यों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शिक्षा, आजीविका और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण पहल की गई हैं, जिनका लाभ हजारों परिवारों को मिल रहा है।
अदाणी फाउंडेशन ने महिला शिक्षा को बढ़ावा देने, स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए अनेक कार्यक्रम चलाए हैं। इनमें कौशल विकास प्रशिक्षण, स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहित करना, मोबाइल हेल्थकेयर यूनिट्स के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाएं देना और गरीब परिवारों की बेटियों को मुफ्त शिक्षा उपलब्ध कराना शामिल है।
100 से अधिक महिलाओं को किया गया सम्मानित
इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 100 से अधिक महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें शिक्षक, स्वास्थ्यकर्मी, समाजसेवी, स्वरोजगार में अग्रणी महिलाएं और ग्रामीण विकास में सक्रिय महिलाएं शामिल थीं।
सम्मानित महिलाओं ने भी अपने अनुभव साझा किए और बताया कि किस तरह अदाणी फाउंडेशन की पहल से उन्हें आगे बढ़ने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन द्वारा दी जा रही मदद से न सिर्फ उनकी आजीविका में सुधार हुआ है, बल्कि वे अब अन्य महिलाओं को भी प्रेरित कर रही हैं।
अदाणी फाउंडेशन की ओर से महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए 500 से अधिक महिलाओं को मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण दिया गया है। इसके अलावा 500 से अधिक महिलाओं को जैविक खाद तैयार करने का प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का काम किया जा रहा है।
समाज में महिलाओं की भूमिका को मजबूती देने का संकल्प
अदाणी फाउंडेशन के अधिकारियों ने इस अवसर पर कहा कि वे महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए अपनी प्रतिबद्धता को आगे भी जारी रखेंगे। रिजनल हेड जयंत मोहंती ने कहा, “महिला सशक्तीकरण केवल एक लक्ष्य नहीं, बल्कि समाज की प्रगति के लिए एक आवश्यक कदम है। हम महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके अधिकारों की रक्षा करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे।”
MIRCHI FASHION Women's Latest Chiffon Batik Printed Saree with Blouse Piece
₹484.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Sidhidata Women's Soft Fandy Silk Saree With Hand Work Lace Boarder & Comes With Unstitched Blouse Piece (Chhaava)
₹999.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)VJ Fashion Women Kerala Silk Blend Saree With Blouse Piece_freesize
₹369.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SGF11 Women's Kanjivaram Soft Cotton Linen Silk Saree With Blouse Piece
₹466.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Pure Kanjivaram Silk Saree Soft Design With Blouse Piece For Wedding (Vruksh-53)
₹499.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







