32.1 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGiridihगिरिडीह डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने तीनों नगर निकायों में संचालित विभिन्न...

गिरिडीह डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने तीनों नगर निकायों में संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा की, दिए जरूरी दिशा-निर्देश

डीसी ने जून, जुलाई व अगस्त के खाद्यान्न का उठाव और वितरण समय पर सुनिश्चित कराने का भी निर्देश दिया

गिरिडीह : उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने बुधवार को अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में तीनों नगर निकायों में संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में उपायुक्त ने जिला अंतर्गत तीनों नगर निकायों नगर निगम, गिरिडीह, नगर पंचायत, बड़की सरैया, नगर पंचायत, धनवार अंतर्गत संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की प्रगति की बारी-बारी से समीक्षा की.

डीसी ने समीक्षा के बाद सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके अलावा उपायुक्त ने पाइपलाइन, जलापूर्ति योजना आदि की कार्य प्रगति को लेकर  सभी नगर निकायों के अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की निरीक्षण करने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत माह जून, जुलाई एवं अगस्त के खाद्यान्न का उठाव और वितरण स-समय सुनिश्चित कराने का भी निर्देश दिया.

बगोदर विधायक ने नगर पंचायत बड़की सरैया की योजनाओं से जुड़ी समस्याओं की ओर डीसी का ध्यान आकृष्ट कराया

डीसी ने तीनों नगर निकायों क्षेत्र अंतर्गत किए जा रहे कार्यों से संबंधित पूर्व में हुई बैठक में दिए गए दिशा-निर्देशों की समीक्षा करते हुए कार्य प्रगति की जानकारी प्राप्त की तथा योजनाबद्ध तरीके से कार्य करते हुए लंबित कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया। वहीं उपायुक्त ने नगर निकाय क्षेत्र अंतर्गत किए जा रहे कार्यों में आनेवाली समस्याओं पर चर्चा कर आपसी समन्वय स्थापित करते हुए संबंधित विभाग से सम्पर्क स्थापित कर कार्य करने की बात कही।

बैठक में उपस्थित बगोदर विधायक ने भी नगर पंचायत बड़की सरैया में कार्यान्वित एवं संचालित योजनाओं से जुड़ी समस्याओं की ओर उपायुक्त का ध्यान आकृष्ट कराया तथा संबंधित अधिकारियों को समय-समय पर क्षेत्र भ्रमण कर योजनाओं की भौतिक स्थिति की जानकारी प्राप्त करने की बात कही। उन्होंने कहा कि ये सब योजनाएं आमजनों के लिए है और इसका लाभ भी आमजनों को पहुंचाना ही हमारी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।

बैठक में ये अधिकारी थे उपस्थित

बैठक में उप नगर आयुक्त, नगर निगम गिरिडीह, अनुमंडल पदाधिकारी, बगोदर सरिया, कार्यपालक पदाधिकारी, बड़की सरैया नगर पंचायत, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत धनवार, नगर निगम के अधिकारी समेत अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मी उपस्थित थे।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading