20.7 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGiridihमधुबन में कांग्रेस संगठन सृजन-2025 का आयोजन : सृजन का मकसद पार्टी...

मधुबन में कांग्रेस संगठन सृजन-2025 का आयोजन : सृजन का मकसद पार्टी संगठन को मजबूत करना है: कमलेश

गिरिडीह : जिले के प्रसिद्ध जैन तीर्थ स्थल मधुबन में मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन सृजन 2025 का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश प्रभारी के राजू, सह प्रभारी श्रीवेला प्रसाद एवं प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश व पार्टी के अन्य नेता शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह ने की।

प्रदेश प्रभारी ने 12 सदस्य प्रखंड कमेटी बनाकर जिला कमेटी को भेजने का निर्देश दिया

कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी के राजू ने सभी प्रखंड पर्यवेक्षक,मंडल अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष को निर्देश दिया कि अगले एक माह में जिले के 13 प्रखंडों में 12 सदस्य प्रखंड कमेटी बनाकर जिला कमेटी को भेजे. जिला कमिटी के अनुमोदन के बाद जिला से प्रदेश को भेजा जाएगा. जिला अध्यक्ष को निर्देश दिया कि जो प्रखंड कमेटी बनेगी, इसमें जातीय समीकरण का ध्यान रखते हुए प्रखंड में जाकर बैठक करें. उसके बाद इसका अनुमोदन किया जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि कांग्रेस का संगठन पंचायत तक पहुंचेंगी जो राहुल गांधी जी का सपना है उसे पूरा करना है. आज देश में हमारे नेता राहुल गांधी ने जो जातीय जनगणना के बात कही थी, आज केंद्र सरकार को मानना  पड़ा है। कहा कि सृजन का मकसद पार्टी संगठन को मजबूत करना है.

जिला अध्यक्ष ने कहा कि इस कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी के आने से और अध्यक्ष के आने से संगठन को ताकत मिली है। धनंजय सिंह ने बैठक में यह सुझाव दिया कि जो जिला कमिटी में लगातार बैठकों में नहीं आते हैं उन्हें पद मुक्त किया जाए. प्रभारी ने इस बात को संज्ञान में लिया है।

बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष सतीश केडिया, अजय सिन्हा, नरेश वर्मा, उपेंद्र सिंह 13 प्रखंड के अध्यक्ष प्रखंड पर्यवेक्षक मंडल अध्यक्ष सभी अग्रणी मोर्चा के अध्यक्ष उपस्थित थे।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading