20.4 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGiridihगिरिडीह : 45वें उपायुक्त रामनिवास यादव ने नमन प्रियेश लकड़ा से लिया...

गिरिडीह : 45वें उपायुक्त रामनिवास यादव ने नमन प्रियेश लकड़ा से लिया पदभार, पहले दिन लगाया जनता दरबार

गिरिडीह : जिले के 45वें उपायुक्त रामनिवास यादव ने मंगलवार को पदभार ग्रहण के बाद अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार लगाया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से व्यक्तिगत एवं सामाजिक समस्याओं के निराकरण हेतु आए दर्जनों लोगों से उपायुक्त रामनिवास ने उनकी समस्याएं सुनी तथा जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए यथोचित कार्रवाई के निर्देश दिए।

जनता दरबार में लोग बारी-बारी अपनी विभिन्न समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा। इस दौरान कई समस्याओं का ऑन द स्पॉट भी निष्पादन किया गया। बताया गया कि जनता दरबार में मुख्य रूप से राजस्व, स्वास्थ्य विभाग, पेंशन, राशन, पेयजल आदि से संबंधित विभिन्न आवेदन प्राप्त हुए। सभी आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई हेतु संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को अग्रसारित किया गया तथा जल्द से जल्द शिकायतों का निराकरण करने के निर्देश दिए गए। इससे पहले निर्वतमान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा से पदभार ग्रहण किया।

लकड़ा ने नए डीसी को शुभकामनाएं दी

सर्वप्रथम नवनियुक्त उपायुक्त ने उपायुक्त कार्यालय कक्ष में उपस्थित सभी पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। जिले के निवर्तमान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने भी नए उपायुक्त रामनिवास यादव को बुके देकर उन्हें शुभकामनाएं दी एवं सभी का धन्यवाद किया। नमन प्रियेश को देवघर का डीसी बनाया गया है.


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading