पर्यावरण संरक्षण हमारा सामूहिक दायित्व है, हर व्यक्ति एक पौधा लगाए माँ के नाम पर, प्रकृति के नाम पर : प्रदीप प्रसाद
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने हरियाली महोत्सव 2025 का भव्य शुभारंभ किया। इस महोत्सव के अंतर्गत उन्होंने 1,51,000 पौधे लगाने एवं वितरण करने का संकल्प लिया है। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की पर्यावरणीय पहल एक पौधा माँ के नाम से प्रेरित है, जिसे विधायक श्री प्रसाद ने जनभागीदारी से जोड़ते हुए एक जन आंदोलन का स्वरूप देने का निर्णय लिया है।
इस अवसर पर विधायक प्रदीप प्रसाद ने अपने कार्यालय परिसर में एक विस्तृत प्रेस वार्ता का आयोजन किया। पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 में उन्होंने हरियाली महोत्सव की शुरुआत एक लाख पौधे लगाने और वितरित करने के संकल्प के साथ की थी। यह संकल्प उन्होंने अक्टूबर 2024 तक पूर्ण कर लिया। इस अभियान की सफलता और उद्देश्य की जानकारी उन्होंने स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को दी, जिन्होंने इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे एक अनुकरणीय पहल बताया।
प्रधानमंत्री से प्राप्त इस प्रेरणा के बाद विधायक श्री प्रसाद ने वर्ष 2025 में हरियाली महोत्सव को और अधिक विस्तार देने का निश्चय किया है, जिसके अंतर्गत 1,51,000 पौधों का रोपण एवं वितरण किया जाएगा। विधायक ने बताया कि इस महोत्सव के अंतर्गत फलदार, छायादार और औषधीय पौधों को प्राथमिकता दी जा रही है, जिनमें नीम, आम, अमरूद, जामुन, पीपल और बड़ जैसे पौधे शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यह केवल पौधारोपण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक सतत अभियान है,इस कार्य में भाजपा के सभी नेता, कार्यकर्ता, विद्यालयों, महाविद्यालयों, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा आम जनमानस का सक्रिय सहयोग लिया जा रहा है।
प्रेस वार्ता में विधायक ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि यह अभियान केवल प्रकृति के प्रति उत्तरदायित्व नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति भी हमारा नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने जनता से अपील की वे हरियाली महोत्सव को अपने जीवन से जोड़ें और कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं।
प्रेस वार्ता के उपरांत विधायक प्रदीप प्रसाद ने अपने आवासीय परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों और स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति में महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने नीम के पौधे का रोपण कर इस अभियान को धरातल पर उतारा। इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण हेतु शपथ ली और एक पौधा माँ के नाम संकल्प को जीवन में उतारने का संकल्प लिया। विधायक श्री प्रसाद ने अंत में कहा कि हरियाली महोत्सव केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जन जागरूकता और संवेदनशीलता का प्रतीक है, जिसमें प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता जरूरी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में हजारीबाग न केवल झारखंड, बल्कि पूरे देश में पर्यावरणीय मॉडल के रूप में स्थापित होगा।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने भी पत्रकारों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 5 जून से 15 अगस्त तक एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत देशभर में वृक्षारोपण कार्यक्रम चला रही है। ऐसे समय में सदर विधायक प्रदीप प्रसाद द्वारा हरियाली महोत्सव के अंतर्गत 1,51,000 पौधे लगाने और वितरित करने का संकल्प लेना न केवल सराहनीय है, बल्कि इस राष्ट्रीय अभियान को नई ऊर्जा देने वाला कदम है। उन्होंने कहा कि हजारीबाग जिला भाजपा इकाई अपने लोकप्रिय विधायक प्रदीप प्रसाद के इस पर्यावरणीय संकल्प का हार्दिक स्वागत एवं आभार प्रकट करती है। साथ ही यह भी आश्वस्त करती है कि पार्टी की पूरी टीम इस पुनीत कार्य में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए संकल्पित है। श्री सिंह ने इसे भारतीय संस्कृति, मातृ वंदना और प्रकृति के प्रति सम्मान का प्रतीक बताते हुए जनसाधारण से भी इस अभियान से जुड़ने की अपील की।
इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष टुन्नु गोप,अशोक यादव,भाजपा कार्य समिति सदस्य सुदेश चंद्रवंशी, हरीश श्रीवास्तव, भाजपा वरिष्ठ नेता के.पी ओझा, सुमन कुमार पप्पू,अजीत चंद्रवंशी,कुणाल दुबे,मूलचंद साव,रेणुका साहू, विवेक बरियार, रणधीर पांडे, मनोज श्रीवास्तव,भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष राज कारण पांडे, दीना यादव,नरेंद्र जी,शेफाली गुप्ता,शैलेश चंद्रवंशी,अरुण राणा,कृष्ण मेहता, अशोक कुशवाहा सहित कई लोग मौजूद रहें.
News – Vijay Chaudhary
Nifty Women's Denim Stretchable High Waist Baggy Jeans for Women
₹699.00 (as of September 7, 2026 12:25 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Van Heusen Women’s 100% Cotton Hipster Panty – Pack of 3 | Everyday Panty | Anti‑Bacterial Tech | Keeps you dry and Fresh | Sweat Absorbent | Inner Elastic | No‑Marks Waistband | Solid Colors | (Assorted Fresh colors ) Style 11101
₹399.00 (as of September 7, 2026 12:25 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Allen Solly Men’s Polo T‑Shirt | Comfortable Rich Cotton Blend, Band Collar, Regular Fit | Stylish & Premium All Day Wear
₹713.00 (as of September 7, 2026 12:25 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SWAGR 12 Pairs Sports Cotton Ankle Length Socks for Men, Pack of 12., Assorted
₹198.00 (as of September 7, 2026 12:25 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)KOTTY Mens Regular Fit|Classic Design with Stylish Look |Day Comfort|Mide Rise Strachable Jeans
₹460.00 (as of September 7, 2026 12:25 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Women's Trendy Banarasi Kanjivaram Navy Color Art Silk Saree with Blouse Material
₹441.00 (as of September 7, 2026 11:32 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Banarasi Saree Pure Kanjivaram Style Silk Saree With Blouse Piece for Wedding (BS09)
₹496.00 (as of September 7, 2026 11:32 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SGF11 Women's Kanjivaram Soft Lichi Silk Saree With Blouse Piece
₹999.00 (as of September 7, 2026 11:32 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women’s Pure Kanjivaram Soft Silk Saree Banarasi Style Ladies Sadi With Blouse Piece for Wedding (Eagle-3-51)
₹535.00 (as of September 7, 2026 11:32 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)MIRCHI FASHION Saree for Woman Chiffon Leaf Printed | Lightweight Daily Wear Comfortable Women's Sari with Blouse Piece (Available in 30 Styles)
₹498.00 (as of September 7, 2026 11:32 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







