31.1 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsRanchiबंधु तिर्की के नेतृत्व में राज्यपाल से मिला प्रतिनिधिमंडल: उच्च शिक्षा की गुणवत्ता...

बंधु तिर्की के नेतृत्व में राज्यपाल से मिला प्रतिनिधिमंडल: उच्च शिक्षा की गुणवत्ता की बेहतरी का मिला आश्वासन

रांची : पूर्व मंत्री, झारखण्ड सरकार की समन्वय समिति के सदस्य एवं झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा है कि राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार झारखण्ड में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर करने के लिये बहुत अधिक गंभीर हैं और उन्होंने अपेक्षित गुणात्मक सुधार का उन्हें आश्वासन दिया है.
श्री तिर्की ने कहा कि विश्वविद्यालयों एवं अंगीभूत महाविद्यालयों के पठन-पाठन एवं शैक्षणिक वातावरण में सुधार के साथ ही वहां आधारभूत संरचना के विकास के लिये भी उन्होंने सरकार को निर्देशित करने की बात कही है.

गर्वनर से झारखण्ड के शिक्षाविदों को कुलपति बनाए जाने का बंंधु ने किया अनुरोध

राजधानी में राजभवन में गुरुवार को श्री गंगवार के साथ हुई मुलाकात के पश्चात श्री तिर्की ने कहा कि उन्होंने राज्यपाल को यह लिखित सुझाव दिया है कि मूलतः झारखण्ड के उन विद्वान शिक्षाविदों की नियुक्ति विविध विश्वविद्यालयों में कुलपति के रूप में की जाये, जिन्हें झारखण्ड की जनजातीय विविधता, प्राकृतिक संसाधन एवं यहां की भौगोलिक, सामाजिक, सांस्कृतिक संरचना व परिवेश की अच्छी जानकारी हो.
श्री तिर्की ने राज्यपाल से अनुरोध किया कि झारखण्ड के सभी अंगीभूत महाविद्यालयों में इंटरमीडिएट में नामांकन न लेने के अपने निर्देश पर पुनर्विचार करते हुए वे वैसे अंगीभूत महाविद्यालयों में 11वीं एवं 12वीं के नामांकन को रोकने के लिये 3 वर्षीय योजना के क्रमिक अनुपालन को लागू करने का निर्देश दें जिससे प्लस टू विद्यालयों की आधार संरचना का विकास हो सके और वहां अपेक्षित योग्यता वाले शिक्षकों एवं कर्मचारियों की नियुक्ति हो सके.
श्री तिर्की के साथ प्रतिनिधिमंडल में पूर्व महापौर रमा खलखो, रमेश महली, प्रो. जगदीश लोहरा, शिव उरांव, मंगा उरांव, कर्मा उरांव, शांतनु मिश्रा, आतिफ़ सिद्दीक़ी एवं जमील मलिक शामिल थे. श्री तिर्की ने राज्यपाल को विश्व प्रसिद्ध मियाजाकी आम का पौधा भेंट किया.

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading