हजारों लोग कर सकेंगे अयोध्या, काशी, विंध्याचल और प्रयागराज संगम स्थल का भ्रमण, यात्रा हजारीबाग लोकसभा के इतिहास के स्वर्णिम पन्नों में साबित होगा अमिट धरोहर
सांसद मनीष जायसवाल ने इस योजना की डेमो अपने पैतृक गांव के श्रद्धालुओं को तीर्थ यात्रा कराकर किया
क्षेत्र के बुजुर्ग नागरिकों के तीर्थ यात्रा का सपना होगा साकार, हम कर रहें है एक प्रयास: मनीष जायसवाल
हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल के बतौर सांसद शपथ लेने के एक साल आगामी 24 जून को होने वाले हैं। इस उपलक्ष्य में उन्होंने हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान एक अनोखी पहल करते हुए “सांसद तीर्थ दर्शन-2025” नामक एक योजना की शुरुआत करने का ठाना है। इससे पहले भी सांसद मनीष जायसवाल सरकार और गैर- सरकारी योजना के अलावे क्षेत्र और क्षेत्रवासियों के हित में व्यक्तिगत रूप से कई योजनाएं चला रहें हैं जिसका समाज में व्यापक प्रभाव और लाभ लोगों को मिल रहा है।
युवाओं के लिए नमो फुटबॉल टूर्नामेंट, क्षेत्र की बहनों के लिए लहंगा वितरण अभियान, जरूरतमंद परिवारों के लिए नमो श्राद्ध कीट उनके द्वारा संचालित बेहद लोकप्रिय योजना है। सांसद तीर्थ दर्शन-2025 योजना का उद्घाटन सह प्रथम जत्थे का रवानगी आगामी 29 जून 2025 को प्रातः 11:00 बजे हजारीबाग के कटकमदाग प्रखंड स्थित नृसिंह स्थान मंदिर प्रांगण,खपरियावाँ से भव्य कार्यक्रम के साथ किया जाएगा। जिसमें इस आध्यात्मिक एवं ऐतिहासिक कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय स्तर के नेता प्रदेश स्तर के नेता एवं कई प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के तमाम जनता जनार्दन को इस भव्य कार्यक्रम का साक्षी बने हेतु आमंत्रित किया जा रहा है।
इस महत्ती योजना के बाबत सांसद मनीष जायसवाल ने प्रेस- वार्ता कर बताया कि यह योजना लंबे समय के लिए शुरू किया जा रहा है ताकि क्षेत्र के जरूरतमंद वरिष्ठ जनों को सम्मान मिले और उन्हें तीर्थयात्रा कराया जा सके। इस योजना के तहत प्रति माह छह ट्रिप यात्रा कराया जाएगा जिसमें प्रत्येक ट्रिप में 65 श्रद्धालु जा सकेंगे। इसके लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस वातानुकूलित बस होगा जिसमें 45 सीट और 20 स्लीपर सीट होंगे। हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सभी पांचों विधानसभा के पांच- पांच पंचायत करके इस योजना को क्रियान्वित किया जाएगा। श्रद्धालुओं के चयन प्रक्रिया से लेकर उन्हें तीर्थ दर्शन कराने में सांसद सेवा कार्यालय की टीम तत्पर रहेगी। प्रत्येक ट्रिप में संबंधित क्षेत्र के पांच भाजपा कार्यकर्ता साथ जाएंगे। प्रथम चरण में श्रद्धालुओं के उम्र सीमा को 60 साल तय किया गया है।
यह यात्रा प्रसाद और भोजन खर्च, मंदिर आने जाने ट्रैवलिंग खर्च को छोड़कर पूरी तरह निःशुल्क होगा। प्रवास और भोजन के व्यवस्था के साथ तीर्थ स्थलों के सुलभ दर्शन के लिए उत्तर प्रदेश सरकार से वार्ता चल रही है। यात्रा हजारीबाग से प्रारंभ होकर काशी पहुंचेगा, दिनभर यात्री विभिन्न धार्मिक स्थलों में पूजा- अर्चना करने के उपरांत रात में यात्रा कर अगले दिन अयोध्या पहुंचेंगे अयोध्या में विभिन्न धार्मिक स्थान एवं आरती- दर्शन के उपरांत अगले दिन प्रयागराज संगम पहुंचेंगे इसके बाद विंध्याचल में मां विंध्यवासिनी की पूजा- अर्चना करने के बाद यात्रा हजारीबाग के लिए प्रस्थान करेगी और यात्रीगण हजारीबाग पहुंच जाएंगे।
हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के बुजुर्गों के सम्मान में और समाज के संस्कृति के सम्मान में इस यात्रा का शुभारंभ किया जा रहा है। बीते विधानसभा चुनाव में बड़कागांव की धरती से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री महाराज योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि आप लोग अयोध्या दर्शन के लिए आइए हम स्वागत करेंग। उनके बातों को मानकर हमलोग तीर्थ दर्शन यात्रा शुरू कर रहें हैं विश्वास है कि सीएम योगी आदित्यनाथ श्रद्धालुओं के सुलभता के लिए सहयोग करेंगे ।
मौके पर सांसद मनीष जायसवाल ने कहा यह यात्रा हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के इतिहास के स्वर्णिम पन्नों में अमिट धरोहर साबित होगा। उन्होंने इस महत्ती योजना के उद्घाटन सह प्रथम जत्थे के रवानगी के अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों को उपस्थित होकर इस आध्यात्मिक एवं ऐतिहासिक समारोह को सफल बनाते हुए इस सुखद पल का गवाह बनने का अपील किया है ।
सांसद मनीष जायसवाल ने अहमदाबाद विमान हादसे के मृतकों के लिए जताया गहरा शोक
सांसद मनीष जायसवाल ने प्रेस- वार्ता की शुरुआत गुरुवार को अहमदाबाद विमान हादसे की हृदयविदारक घटना से किया और कहा कि यह अत्यंत ही व्यथित कर देने वाली बेहद दुखद घटना है। इस दुखद दुर्घटना में जान गंवाने वाले समस्त यात्रियों को हम विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति और परिजनों को यह असहनीय पीड़ा सहने की अदम्य शक्ति प्रदान करने की कामना की साथ ही कहा कि पूरा देश इस क्षति से मर्माहत है और शोक की इस घड़ी में हम सब एकजुट हैं। यह घटना हम सभी के लिए अत्यंत पीड़ादायक और अविस्मरणीय है।
झारखंड सरकार विफल, घंटी बजाकर हम जगाते रहेंगे: मनीष जायसवाल
हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने राज्य सरकार की विफलताओं पर पत्रकारों के समक्ष मुखर रूप से अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार तब तक नहीं जागती जब तक उसकी गलतियों पर घंटी न बजाई जाए। हाल ही में आपने देखा होगा कि एक समाजसेवी द्वारा एक पीड़ित महिला की मदद के लिए कई बार चिकित्सकों को कॉल किया गया, लेकिन उसे मदद के बजाय पुलिस द्वारा बिना किसी कारण के उन्हें हिरासत में ले लिया गया। जब हम भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस विभाग की कुंभकर्णी नींद तोड़ने के लिए आवाज उठाई तब जाकर कहीं संतुलन बन पाया । यही हाल बिजली विभाग का भी है। शुक्रवार को कार्यालय जाकर अधिकारियों से बातचीत की गई थी, जिन्होंने सुधार का आश्वासन दिया था, परंतु व्यवस्थाएं और भी चरमरा गई हैं। अब शनिवार को सुबह 11:00 बजे से बिजली विभाग कार्यालय के समक्ष धरना दिया जाएगा ताकि विभाग को अपनी जिम्मेदारियों का एहसास हो और बिजली व्यवस्था में कुछ सुधार आ सके ।
बुजुर्गों का सम्मान, उनके तीर्थयात्रा से समाज होगा संस्कारित: सांसद
हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के बुजुर्गों के प्रति मेरे मन में गहरा सम्मान है। उनके आशीर्वाद और मार्गदर्शन से ही हमारा समाज संस्कारित और सशक्त बनता है। सांसद के रूप में एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सांसद तीर्थ दर्शन–2025 योजना की शुरुआत मेरे लिए केवल एक योजना नहीं, बल्कि वरिष्ठ जनों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का एक प्रयास है। यह आध्यात्मिक यात्रा काशी, अयोध्या, प्रयागराज और विंध्याचल जैसे पावन स्थलों तक ले जाएगी, जिससे हमारे बुजुर्गों को न केवल धार्मिक शांति मिलेगी, बल्कि उनके जीवन में आत्मिक संतोष भी आएगा। भाजपा की सेवा संकल्पना को धरातल पर उतारते हुए यह योजना पूरी तरह निःशुल्क और सम्मानजनक होगी। मेरा प्रयास रहेगा कि इस योजना से जुड़े हर श्रद्धालु को यात्रा के दौरान आदर, सुविधा और श्रद्धा तीनों का अनुभव हो। इस अवसर पर मैं क्षेत्रवासियों से आह्वान करता हूं कि इस पुनीत पहल में सहभागिता दें और बुजुर्गों को आशीर्वाद रूपी सहयात्री बनाएं ।
मौके पर ये गणमान्य लोग रहें मौजूद
मौके पर सांसद मनीष जायसवाल के प्रेस- वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, प्रदेश कार्य समिति सदस्य के.पी. ओझा, अशोक यादव, टुन्नू गोप, सुदेश चंद्रवंशी, जिला पदाधिकारी दामोदर सिंह, रेणुका साहू, जय नारायण प्रसाद, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष राजकरण पांडे, महिला मोर्चा अध्यक्ष मनोरमा राणा, किसान मोर्चा अध्यक्ष इंद्र नारायण कुशवाहा, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष अजीत चंद्रवंशी, भाजपा के वरिष्ठ नेता दिनेश सिंह राठौर, नगर पूर्वी मंडल अध्यक्ष विवेक बैरियर, मांडू विधानसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि खोखा सिंह, हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी, पूर्व विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार साहू, किशोरी राणा, सांसद सेवा कार्यालय कर्मी विजय वर्मा, रूपम ओझा, विशेषांक वर्मा, राजेश कुमार, अमन कुमार, प्रबीर मंडल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें ।
News – Vijay Chaudhary
Mehrang Stretchable Saree Shapewear Petticoat for Women, Cotton Blended,Petticoat,Skirts for Women,Shape Wear Dress for Saree
₹249.00 (as of September 5, 2026 12:23 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Jockey IC28 Men Tactel Microfiber Elastane Stretch Solid Trunk with Moisture Move Properties
₹599.00 (as of September 5, 2026 12:23 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Jockey 8009 Men Super Combed Cotton Solid Long Trunk Boxer Brief(Pack of 3)
₹869.00 (as of September 5, 2026 12:23 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)TRYLO Riza T-FIT Women's Non-Padded,Non-Wired,Full Coverage,Seamless 100% Cotton Feel Fabric Bra Available in Multicolor
₹349.00 (as of September 5, 2026 12:23 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Nifty Women's Denim Stretchable High Waist Baggy Jeans for Women
₹699.00 (as of September 5, 2026 12:23 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SGF11 Women's Kanjivaram Soft Lichi Silk Saree With Blouse Piece
₹999.00 (as of September 5, 2026 11:31 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SATPURUSH Printed Chinon Silk Saree with Zari Woven Mirror Work and Unstitched Blouse Piece for Women Traditional Party Ethnic Wear Saree
₹2,049.00 (as of September 5, 2026 11:31 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)MIRCHI FASHION Saree for Woman Chiffon Batik Printed | Lightweight Daily Wear Women's Office Sari with Blouse Piece (Available in 40 Colours)
₹498.00 (as of September 5, 2026 11:31 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Pure Soft Silk Saree With Blouse Piece For Wedding
₹496.00 (as of September 5, 2026 11:31 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SWORNOF Women's Silk Kanjivaram Kanchipuram Saree With Blouse Piece
₹999.00 (as of September 5, 2026 11:31 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







