32.2 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsHazaribaghविनोबा भावे विश्वविद्यालय में नशा विरोधी जागरूकता अभियान के अंतर्गत शपथ ग्रहण...

विनोबा भावे विश्वविद्यालय में नशा विरोधी जागरूकता अभियान के अंतर्गत शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन

आज दिनांक 13 जून 2025 को विनोबा भावे विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के आदेशानुसार आज राज्यव्यापी नशा विरोधी जागरूकता अभियान के अंतर्गत एक शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नोडल अधिकारी डॉ. उमेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ, जिसकी मेज़बानी शोध छात्र पुष्कर कुमार पुष्प ने की।

कार्यक्रम की शुरुआत अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. एस. एम. कैसर द्वारा एक जागरूकता संदेश के साथ की गई। उन्होंने कहा, “नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नहीं, बल्कि समाज के ताने-बाने को भी प्रभावित करता है। युवाओं को इससे दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।”

मेज़बान पुष्कर कुमार पुष्प ने कहा, “इस अभियान का उद्देश्य युवाओं में नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूकता फैलाना है। हमें नशे को ना कहने की संस्कृति को बढ़ावा देना होगा।”

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित शिक्षकों, शोध छात्रों, तथा गैर-शिक्षण कर्मचारियों ने नशा न करने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की सामूहिक शपथ ली।

इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के अन्य विभागों के गैर-शिक्षण कर्मचारियों की भी सक्रिय सहभागिता रही, जिससे यह संदेश और भी व्यापक रूप में फैल सका।

News – Vijay Chaudhary 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading