32.1 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement

● उपायुक्त, श्री रामनिवास यादव ने सामाजिक सुरक्षा अंतर्गत संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं और स्पॉन्सरशिप योजना आदि का समीक्षा किया, दिए जरूरी दिशा-निर्देश…

● स्पॉन्सरशिप योजना में तेजी लाएं, ज्यादा से ज्यादा योग्य बच्चों का चयन कर इसका लाभ दें…

● यह योजना बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में मदद करती है…

उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, श्री रामनिवास यादव…

गिरिडी● उपायुक्त, श्री रामनिवास यादव ने सामाजिक सुरक्षा अंतर्गत संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं और स्पॉन्सरशिप योजना आदि का समीक्षा किया, दिए जरूरी दिशा-निर्देश…

—————————————-

● स्पॉन्सरशिप योजना में तेजी लाएं, ज्यादा से ज्यादा योग्य बच्चों का चयन कर इसका लाभ दें…

● यह योजना बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में मदद करती है…

 उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, श्री रामनिवास यादव…

गिरिडीह : रामनिवास यादव की अध्यक्षता में सामाजिक सुरक्षा अंतर्गत संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं और स्पॉन्सरशिप योजना समेत अन्य कार्यों की बारी-बारी समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिए गए। बुधवार को हुई बैठक में उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी, सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा, बाल संरक्षण पदाधिकारी, चाइल्ड यूनिट के कर्मी समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग ने उपायुक्त को पेंशन योजनाओं, राष्ट्रीय परिवार लाभ योजना (एनएफबीएस), मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, वृद्धा पेंशन, दिव्यांग पेंशन व विधवा पेंशन व अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत लाभुकों को दिये जा रहे लाभ की जानकारी दी।

डीसी ने नियमित रूप से लाभुकों को पेंशन के लाभ से लाभान्वित करने तथा बचे हुए लाभुकों के आधार एवं मोबाइल नंबर सीडिंग का कार्य जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया। इसके अलावा डीसी ने स्पॉन्सरशिप योजना के तहत जिले में बच्चों को मिलने वाले लाभ की जानकारी दी।

बताया गया कि दिसंबर 2024 से फरवरी 2025 तक कुल 439 बच्चों को इस योजना से आच्छादित किया गया है। मई 2025 में 60 बच्चों का अनुमोदन किया गया है, आवंटन के अभाव में भुगतान नहीं हो पाया है. इस संबंध में डीसी ने संबंधित विभाग को आवंटन आने के पश्चात यथाशीघ्र भुगतान करने का निर्देश दिया।

डीसी ने यह भी सुनिश्चित करने के लिए कहा कि योजना का लाभ सही लोगों तक पहुंचे और किसी भी बच्चे को योजना से वंचित न किया जाए। स्पॉन्सरशिप योजना, बच्चों को वित्तीय सहायता प्रदान करने की एक सरकारी पहल है, खासकर उन बच्चों के लिए जिनके माता-पिता नहीं हैं या गंभीर परिस्थितियों में हैं।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading