31.1 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGiridihधरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत गिरिडीह जिले के सभी...

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत गिरिडीह जिले के सभी 13 प्रखंडों की पंचायतों में विशेष शिविर का आयोजन 

गिरिडीह : धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष (DA-JGUA) अभियान के तहत शुक्रवार को जिले के सभी 13 प्रखंडों में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष (DA-JGUA) अभियान के तहत जिले के 50 प्रतिशत से अधिक जनसंख्या वाले अनुसूचित जनजातीय ग्रामों के लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए जिले की विभिन्न पंचायतों में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत 15 से 30 जून तक शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

अभियान का उद्देश्य जनजातीय बहुल क्षेत्रों में सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना और पात्र लाभुकों को त्वरित सेवा प्रदान करना है। आयोजित शिविर में प्रखंड स्तरीय सभी विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से योग्य लाभुकों को आच्छादित किया गया।

योजनाओं की प्रक्रियाओं से अवगत हुए ग्रामीण

शिविरों में पीएम जनमन, आयुष्मान भारत, वन अधिकार, पेंशन, मनरेगा, जल जीवन मिशन, जनधन योजना, राशन कार्ड, पीएम विश्वकर्मा आदि प्रमुख योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र लोगों से आवेदन प्राप्त किए गए। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ परिसंपत्तियों का वितरण भी किया गया। ग्रामीणों को योजनाओं की प्रक्रिया, पात्रता एवं लाभ प्राप्ति के तरीकों से अवगत कराया गया।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading