32.2 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGiridihगिरिडीह बराकर नदी में गिरी अनियंत्रित टेलर, मछुवारों की सूझ-बूझ से बची...

गिरिडीह बराकर नदी में गिरी अनियंत्रित टेलर, मछुवारों की सूझ-बूझ से बची चालक की जान

बराकर नदी में गिरी अनियंत्रित टेलर, मछुवारों की सूझ-बूझ से बची चालक की जान

गिरिडीह, — गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग पर मंगलवार को कठवरा स्थित बराकर नदी के पुल पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एक अनियंत्रित टेलर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए सीधे नदी में जा गिरी। टेलर के साथ उसका चालक भी डूबने लगा, लेकिन मौके पर मौजूद मछुवारों की त्वरित सूझबूझ और बहादुरी से उसकी जान बचा ली गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही टेलर पुल से नीचे गिरा, आसपास मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। उस वक्त नदी किनारे मौजूद मछुवारों ने बिना देर किए घटनास्थल पर पहुंचकर चालक को पानी से बाहर खींच लिया। बराकर नदी का बहाव तेज था और टेलर पूरी तरह पानी में डूब चुकी थी, फिर भी ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए बड़ा हादसा टाल दिया।

घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल नदी से टेलर को बाहर निकालने का कार्य चल रहा है। चालक को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है।

स्थानीय ग्रामीणों और प्रत्यक्षदर्शियों ने मछुवारों के साहस की प्रशंसा करते हुए कहा कि यदि वे समय रहते मदद नहीं करते, तो चालक की जान बचाना मुश्किल हो जाता

प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि वाहन दुर्घटनाग्रस्त कैसे हुआ। वहीं नदी में डूबे टेलर को निकालने के लिए क्रेन की मदद ली जा रही है।

यह हादसा न केवल तेज़ रफ्तार और वाहन नियंत्रण की गंभीरता को दर्शाता है, बल्कि यह भी साबित करता है कि आम नागरिकों की तत्परता और मानवीय संवेदना किस तरह बड़ी जानहानियों को टाल सकती है

News – Naresh Sharma


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading