31.1 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsRanchiभोगनाडीह कांड: सुप्रियो ने चंपई पर लगाया बड़ा आरोप,कहा-हेमंत सोरेन की हत्या...

भोगनाडीह कांड: सुप्रियो ने चंपई पर लगाया बड़ा आरोप,कहा-हेमंत सोरेन की हत्या की साजिश रचने की कोशिश हुई थी!

रांची: हूल दिवस पर साहेबगंज के भोगनाडीह में हुई ग्रामीण और पुलिस की झड़प के मामले में बुधवार को जेएमएम के राष्ट्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाकर सनसनी फैला दी है. एक प्रेस वार्ता सुप्रियो ने कहा कि भोगनाडीह में जो लोग हथियार के साथ पकड़े गये हैं, उनका संबंध राज्य के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन से है।

जेएमएम नेता ने सवाल उठाया कि ये लोग भोगनाडीह में हूल दिवस के कार्यक्रम के नाम पर हथियार लेकर वहां क्या करने गये थे। उन्होंने सीधे सवाल किया, क्या राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की हत्या की साजिश वहां रची जा रही थी। इस दौरान उन्होंने  भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के नाम भी जिक्र किया। 

भोगनाडीह कांड के पीछे कौन? इसका जल्द खुलासा करेगा जेएमएम

सुप्रियो ने कहा कि को जेएमएम ऐसी किसी भी साजिश को नाकाम करेगा। पिछले विधानसभा चुनाव के समय से ही हेमंत सोरेन की हत्या की साजिश रची जा रही है। इसे जनता ने देखा भी है।

कहा कि भोगनाडीह में पूर्व प्रायोजित हिंसा इसी साजिश की कड़ी है। भोगनाडीह कांड के पीछे कौन से लोग हैं, इसका खुलासा भी जल्दी ही किया जायेगा। भाजपा नेताओं की इस घिनौनी साजिश को जनता के सामने लाने का काम जेएमएम करेगा। इस मामले में चंपई सोरेन के करीबियों का नाम सामने आने के बाद जेएमएम ने गंभीरता से लिया है. 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading