31.1 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsHazaribaghहजारीबाग: सांसद तीर्थ दर्शन के दौरान प्रयागराज में आस्था की त्रिवेणी में...

हजारीबाग: सांसद तीर्थ दर्शन के दौरान प्रयागराज में आस्था की त्रिवेणी में डुबकी लगाकर भाव-विभोर हुए तीर्थ यात्री

विंध्याचल दर्शन के साथ संपन्न होगी प्रथम जत्था का तीर्थ यात्रा

हजारीबाग – हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल द्वारा संचालित सांसद तीर्थ दर्शन के प्रथम चरण की चार दिवसीय यात्रा अब अपने समापन की ओर अग्रसर है। तीसरे दिन श्रद्धालु प्रयागराज के त्रिवेणी संगम पहुंचे, जहाँ उन्होंने गंगा, यमुना और सरस्वती के पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगाकर अद्भुत आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त किया। यह दृश्य अत्यंत भावनात्मक और भक्ति से परिपूर्ण था श्रद्धालु डुबकी लगाने के बाद संगम तट पर सामूहिक रूप से भजन-कीर्तन करते हुए नजर आए।
घाट पर हर हर गंगे और जय श्रीराम के उद्घोष से वातावरण गुंजायमान हो उठा। यह यात्रा केवल तीर्थ स्थलों के दर्शन तक सीमित नहीं रही, बल्कि यह मानसिक, आध्यात्मिक और सामाजिक एकता का एक अनुपम उदाहरण बन गई है। सांसद मनीष जायसवाल ने तीर्थयात्रियों की प्रतिक्रिया पर कहा की श्रद्धालुओं के चेहरे पर जो आत्मिक संतोष, भक्ति और प्रसन्नता मैंने देखी, वह मेरे लिए शब्दों से परे है। यह सिर्फ एक तीर्थ यात्रा नहीं, बल्कि आस्था और संस्कृति से जुड़ने की पुनर्प्रक्रिया है।
मुझे गर्व है कि सांसद के रूप में मैं अपने क्षेत्र के बुजुर्गों, माताओं-बहनों और श्रद्धालुओं को भगवान के द्वार तक ले जाने का माध्यम बन सका। तीर्थयात्रियों द्वारा मेरे लिए जो स्नेह और आशीर्वाद मिल रहा है, वह मेरे जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है,बुजुर्ग श्रद्धालु  सभी एक समान उत्साह से इस यात्रा का आनंद ले रहे हैं। तीसरे दिन भी सांसद मनीष जायसवाल ने वीडियो कॉल के माध्यम से तीर्थयात्रियों से संवाद किया। यात्रियों ने उन्हें संगम से सजीव दृश्य दिखाए और भावभीनी वाणी में कहा
आपने जो यह दिव्य अवसर हमें प्रदान किया, उसके लिए हम सदा आभारी रहेंगे। संगम की इस पवित्र धरती से हम सबने आपके उत्तम स्वास्थ्य, लंबी उम्र और आपकी जनसेवा की निरंतरता के लिए ईश्वर से विशेष प्रार्थना की है।
गुरुवार को तीर्थयात्रा का अंतिम दिन होगा, जिसमें श्रद्धालु विंध्याचल धाम पहुँचकर माँ विंध्यवासिनी के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना के उपरांत सभी यात्री निर्धारित समय पर हजारीबाग की ओर प्रस्थान करेंगे। इसके अगले ही दिन सांसद तीर्थ दर्शन के अंतर्गत दूसरा जत्था रवाना होगा, जिसमें नए श्रद्धालुओं को यह पावन अवसर प्रदान किया जाएगा।
इस यात्रा की सफलता का श्रेय न केवल सांसद की दूरदर्शिता और समर्पण को जाता है। सांसद सेवा कार्यालय के कर्मी रूपम ओझा, अमन कुमार, प्रबीर मंडल सहित अन्य कार्यकर्ता तीर्थ यात्रियों के सेवा में मुस्तैद हैं ।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading