20.4 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumla"नशे से दूर, खेल से जुड़ें – SMASHTHON 2025 में युवाओं और...

“नशे से दूर, खेल से जुड़ें – SMASHTHON 2025 में युवाओं और अधिकारियों ने एक साथ दिखाया नया उदाहरण”

गुमला :- शनिवार की देर शाम गुमला जिला  के इनडोर स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय एक दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता SMASHTHON 2025 का सफलतापूर्वक समापन हुआ। यह प्रतियोगिता विश्व बैडमिंटन दिवस के अवसर पर आयोजित की गई, जिसमें जिले भर से आए सैकड़ों युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन का उद्देश्य केवल प्रतियोगिता कराना नहीं था, बल्कि नशा मुक्ति एवं युवाओं में खेल भावना को प्रोत्साहित करना था।
इस अवसर पर जिला प्रशासन की टीम बनाम आम नागरिकों की टीम के बीच विशेष मैत्रीपूर्ण मुकाबला आयोजित किया गया, जिसमें जिला प्रशासन की टीम विजयी रही। प्रतियोगिता में भाग लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने नशा मुक्ति के प्रति एक सशक्त सामाजिक संदेश देने का कार्य किया।
उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने स्वयं मिक्स डबल्स मुकाबले में भाग लिया और कोच संजू कुमार के साथ अपनी टीम के लिए विजयी प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा “जब जिला प्रशासन की टीम मैदान में उतरकर खेल सकती है, तो जिले के सभी युवाओं को भी खेल को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। खेल ही अनुशासन, स्वास्थ्य और सकारात्मक जीवनशैली का आधार है। नशा से दूरी और खेल से जुड़ाव ही आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है।”
इस आयोजन के माध्यम से गुमला जिला ने यह सिद्ध किया कि खेलों के माध्यम से सकारात्मक सामाजिक बदलाव लाया जा सकता है। गुमला ने विश्व बैडमिंटन दिवस को जिस सक्रियता, सहभागिता और उद्देश्यपूर्ण सोच के साथ मनाया, यह सभी के लिए एक प्रेरणा दायक रहा । टूर्नामेंट देखने जिले के सैकड़ो लोग पहुंचे एवं उन्होंने ने भी इस बेहतरीन मुकाबले का लुफ्त उठाया। आयोजन का सीधा प्रसारण भी किया जा रहा था जिससे भी कई नागरिकों ने जुड़ कर मैच के प्रति अपनी रुचि दिखाई।
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर सभी विजेताओं को उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित, उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महतो, एवं अन्य अधिकारियों द्वारा सम्मानित कर प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान किए गए।

विजेताओं की सूची

अंडर-17 बालक एकल
1. अमित उरांव
2. वीर प्रताप पांडेय
3. आदित्य राज
अंडर-17 बालिका एकल
1. आहाना टिग्गा
2. जसिंटा बिलुंग
3. सृष्टि कुमारी
मेंस ओपन एकल
1. अरीब
2. वीर प्रताप पांडेय
3. कृष्णा उरांव
वरिष्ठ (45 वर्ष से ऊपर) युगल
1. मोहरलाल उरांव एवं मनोज कुमार गुप्ता
2. महावीर गोप एवं गोपाल कृष्णन
3. हीरा सोनी एवं संदीप गुप्ता
मेंस ओपन युगल
1. राजीव रोशन एवं मोहम्मद तबरेज
2. प्रियांशु सोनी एवं अरीब
3. मोहरलाल उरांव एवं मनोज गुप्ता
प्रशासनिक अधिकारी – पुरुष युगल
1. इमरान अली एवं राजीव रोशन
2. राजीव कुमार (LRDC) एवं अशोक कुमार चोपड़ा (BDO)
3. मनोज कुमार (DSO) एवं दिलेश्वर महतो (DDC)
प्रशासनिक अधिकारी – मिक्स डबल्स
1. प्रेरणा दीक्षित (उपायुक्त) एवं संजू कुमार (कोच)
2. लक्ष्मण कुमार एवं बीना कर्केट्टा (कोच)
यह आयोजन न केवल एक प्रतियोगिता था, बल्कि जिला प्रशासन और नागरिकों की संयुक्त सहभागिता का प्रतीक बन गया। SMASHTHON 2025 यह संदेश देता है कि नशे से दूर रहकर खेल को अपनाना न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य बल्कि समाज के लिए भी लाभदायक है।
“खेल को अपनाएं, नशे को छोड़ें – स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ें”

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading