32.2 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaगुमला में PVTG समुदाय के लिए आधार कवरेज तेज़, विशेष शिविरों के...

गुमला में PVTG समुदाय के लिए आधार कवरेज तेज़, विशेष शिविरों के साथ घर-घर पहुंची सेवा, 28 नए नामांकन और 95 अपडेट पूरे

गुमला, 21 जुलाई 2025: गुमला जिला प्रशासन द्वारा PVTG (अत्यंत पिछड़े जनजातीय समूह) समुदाय के शत-प्रतिशत आधार कवरेज को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 16 से 31 जुलाई 2025 तक विशेष आधार अभियान संचालित किया जा रहा है। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर यह पहल जिले के सभी PVTG पंचायतों में तेज़ी से आगे बढ़ रही है।

आज आठ पंचायतों में हुए आधार शिविर, दर्जनों लोगों को मिला लाभ

रविवार को अभियान के तहत जारी, बिशुनपुर, डुमरी, घाघरा, रायडीह, गुमला और चैनपुर प्रखंड की 8 PVTG पंचायतोंमेराल, घाघरा, खेताली, मझगांव, बीमरला, चैनपु, कोंडरा और अनजन—में विशेष आधार शिविर लगाए गए। इन शिविरों के माध्यम से 28 नए आधार नामांकन और 95 मौजूदा आधार अपडेट सफलतापूर्वक पूरे किए गए।

शिविरों के साथ घर-घर पहुंचकर सेवा भी दे रहा प्रशासन

इस अभियान की खास बात यह है कि केवल शिविरों तक ही सीमित न रहते हुए, डोर-टू-डोर आधार सेवा भी प्रभावी ढंग से चलाई जा रही है। यह सेवा उन लोगों तक पहुंच रही है जो शिविरों तक आने में असमर्थ हैं।

हर परिवार तक पहुंचे आधार सेवा – उपायुक्त का निर्देश

उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि जिले का कोई भी PVTG परिवार आधार जैसी जरूरी पहचान सेवा से वंचित न रहे। इसी उद्देश्य से प्रत्येक पंचायत में स्थानीय स्तर पर शिविर आयोजित कर आधार नामांकन और सुधार की सुविधा दी जा रही है।

यह अभियान डिजिटल पहचान के माध्यम से सामाजिक समावेशन की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है, जिससे हाशिए पर बसे समुदायों को सरकारी सेवाओं से जोड़ने में मदद मिलेगी।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading