31.1 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGoddaगोड्डा के ग्रामीणों के लिए अदाणी फाउंडेशन की मोबाइल मेडिकल वैन बनी...

गोड्डा के ग्रामीणों के लिए अदाणी फाउंडेशन की मोबाइल मेडिकल वैन बनी लाइफ लाइन

गोड्डा: गोड्डा के सुदूरवर्ती गांवों में रहने वाले हजारों ग्रामीणों के लिए अदाणी समूह के कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) विंग अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित मोबाइल मेडिकल वैन किसी जीवन रेखा से कम नहीं है। यह वैन रोजाना दो से ढाई सौ मरीजों को मुफ्त इलाज और दवा उपलब्ध कराकर ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा को नई दिशा दे रही है।
स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित या सीमित पहुंच वाले क्षेत्रों में अदाणी फाउंडेशन द्वारा यह सेवा गोड्डा, पोडैयाहाट, महागामा, ठाकुरगंगटी, बोआरीजोर और साहेबगंज सदर प्रखंड के 100 से अधिक गांवों में निरंतर दी जा रही है। मोबाइल वैन के साथ एक डॉक्टर, एक फार्मासिस्ट और एक पंजीयन सहायक की टीम रहती है, जो गांव में पहुंचते ही मरीजों की जांच, परामर्श और जरूरत के अनुसार दवा वितरण का कार्य करती है।

जरूरतमंदों तक मेडिकल वैन आसानी से पहुंच रही है

अदाणी फाउंडेशन की टीम के सदस्य बताते हैं कि सर्वेक्षण के बाद मेडिकल वैन की रूट चार्ट तैयार की गई है ताकि अधिकतम जरूरतमंदों तक यह सेवा पहुंच सके। इस पहल से न केवल तात्कालिक स्वास्थ्य लाभ हो रहा है, बल्कि लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ रही है।
ग्रामीण बताते हैं कि पहले उन्हें हल्की बीमारी के लिए भी कस्बा या जिला मुख्यालय जाना पड़ता था, जिससे समय और पैसे दोनों की हानि होती थी। अब यही सेवा उनके गांव में पहुंच रही है, वह भी मुफ्त में।
गांवों में सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की सीमाओं के बीच अदाणी फाउंडेशन की यह पहल एक आदर्श मॉडल बनकर उभरी है, जो अदाणी पावर की सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रभावी क्रियान्वयन का उदाहरण भी प्रस्तुत करती है।

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading