32.2 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGiridihगिरिडीह डीडीसी ने देवरी प्रखंड में मनरेगा, अबुआ आवास योजना, बिरसा हरित...

गिरिडीह डीडीसी ने देवरी प्रखंड में मनरेगा, अबुआ आवास योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना समेत विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की, दिए सख्त निर्देश

गिरिडीह : उप विकास आयुक्त श्रीमती स्मृता कुमारी ने गुरुवार को देवरी प्रखंड सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, सभी पंचायत सचिव, रोजगार सेवक के साथ मनरेगा, अबुआ आवास योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना समेत विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा की।
समीक्षा के क्रम में डीडीसी ने कार्यों में कोताही बरतने वाले कर्मियों को सख्त निर्देश दिया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं में प्रगति सुनिश्चित करें और लोगों को इसका लाभ दें।

योजनाओं के क्रियान्वयन एवं संचालन में कोताही बर्दाश्त नहीं: डीडीसी

बैठक के दौरान डीडीसी ने बारी-बारी से सभी महत्वाकांक्षी योजनाओं की समीक्षा की तथा मनरेगा के सभी आयामों में प्रगति सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन एवं संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने कहा बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत कार्यान्वित की गई प्रगति की समीक्षा करते हुए लक्ष्य की शत-प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त करने का सख्त निर्देश दिया। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी, देवरी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, ग्राम रोजगार सेवक, पंचायत सचिव समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading