26.8 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsLohardagaअमेरिका के बढ़ते प्रभाव और दबाव भारत के लिए खतरे की घंटी...

अमेरिका के बढ़ते प्रभाव और दबाव भारत के लिए खतरे की घंटी और मोदी  खामोश…आखिर क्या है राज…? : सुखदेव भगत

रांची : अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा लगातार ट्रेड डील पर भारत की किरकिरी पर उतारू है और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुप्पी साधे हुए हैं. इस पर कांग्रेस हमलावर है. अमेरिका द्वारा 25 प्रतिशत टैरिफ लागू करने की घोषणा के बाद केंद्र सरकार बैकफुट है। इस मामले में लोहरदगा से कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने इस फैसले को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए इसे भारत के लिए खतरा बताया है।

सांसद ने कहा है कि जब ट्रंप की बात आती है, टैरिफ की बात आती है, तो मोदी जी उनकी तारीफ करते हैं और अब वही टैरिफ लगाकर हमें नुकसान पहुंचा रहे हैं। पाकिस्तान पर 19 प्रतिशत टैरिफ लगाया गया है, जबकि हम 18 प्रतिशत एक्सपोर्ट करते हैं। इससे भारत का व्यापारिक क्षेत्र बुरी तरह से प्रभावित होगा।

छोटे से देश भी अमेरिका के विरोध पर उतारू, फिर मोदी क्यों हैं लाचार? 

उन्होंने कहा कि विश्व के छोटे से देश भी अमेरिका के विरोध पर उतारू है और हमारे लाचार और कमजोर प्रधानमंत्री है खामोश हैं। अमेरिका के बढ़ता प्रभाव और दबाव भारत के लिए खतरे की घंटी है। पाकिस्तान, चीन और अमेरिका एक नेक्सस बना रहे हैं, और हम ट्रेड के साथ प्रॉक्सी वार की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि ट्रंप से दोस्ती का दंभ भरनेवाले मोदी जी ट्रंप को दो टूक कहने से परहेज क्यों कर रहे हैं, यह समझ से परे है.   


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading