20.4 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsRanchiनागपंचमी पर चौरसिया समाज का भव्य समारोह सम्पन्न, शिक्षा और सामाजिक चेतना...

नागपंचमी पर चौरसिया समाज का भव्य समारोह सम्पन्न, शिक्षा और सामाजिक चेतना पर जोर

राँची, 3 अगस्त 2025 (रविवार): विधायक क्लब, राँची में नागपंचमी के पावन अवसर पर चौरसिया समाज द्वारा नागदेव पूजा, सावन मिलन समारोह एवं चौरसिया दिवस महोत्सव का आयोजन अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। यह आयोजन हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पारंपरिक धार्मिक भावनाओं के साथ सामाजिक एकता और सांस्कृतिक समरसता को समर्पित रहा।

इस अवसर पर समारोह की शुरुआत चौरसिया समाज के आराध्य भगवान नागदेव की पूजा-अर्चना से हुई। पूजा के बाद महिला एवं बाल प्रतिभाओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिनमें पारंपरिक नृत्य, गीत एवं गणेश वंदना शामिल रही।

मुख्य अतिथि विधायक आलोक चौरसिया ने अपने संबोधन में चौरसिया समाज के ऐतिहासिक व्यवसाय पान व बरेव की गौरवशाली विरासत की चर्चा की। उन्होंने युवाओं को विशेष रूप से शिक्षा को जीवन का मूल मंत्र बनाने की प्रेरणा दी और समाज को अंधविश्वास तथा नशा जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, “समाज तभी प्रगति करेगा जब उसका प्रत्येक सदस्य शिक्षित, जागरूक और आत्मनिर्भर होगा।”

रांची जिला अध्यक्ष राजेश चौरसिया, महासचिव नंदकिशोर चौरसिया, प्रदेश उपाध्यक्ष अजीत चौरसिया, प्रदेश महासचिव अशोक चौरसिया, संरक्षक राकेश चौधरी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजीत चौरसिया, प्रदेश सचिव संजीव चौरसिया सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारियों ने समाज को आगे बढ़ाने के लिए ठोस शिक्षा नीति अपनाने और युवाओं को दिशा देने की बात कही।

महिला विंग की सक्रिय भूमिका भी समारोह में देखने को मिली। अध्यक्ष श्रीमती प्रिया चौरसिया, उपाध्यक्ष बबीता चौरसिया, महासचिव मंजू चौरसिया, कोषाध्यक्ष मधु चौरसिया, एवं अन्य महिला सदस्य—रेनू, बिना, ब्यूटी चौरसिया ने आयोजन में सशक्त नेतृत्व निभाया।

इस भव्य आयोजन में हजारीबाग, टंडवा, खूंटी, बड़कागांव और डाल्टेनगंज जैसे झारखंड के विभिन्न जिलों से आए समाज के लोगों ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। सामाजिक समरसता और सहयोग की भावना इस समारोह की सबसे बड़ी उपलब्धि रही।

कार्यक्रम के समापन पर यह निर्णय लिया गया कि अगले वर्ष समारोह को और भी भव्य स्तर पर आयोजित किया जाएगा, जिससे समाज में और अधिक चेतना एवं विकास की भावना उत्पन्न हो।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading