झांकी में अन्नदा महाविद्यालय तथा समूह गान में केबी महिला महाविद्यालय को मिला प्रथम पुरस्कार
विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग में 79 वा स्वतंत्रता दिवस शुक्रवार को समारोह पूर्वक मनाया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो चंद्र भूषण शर्मा पूर्वाहन 10:50 को झंडोत्तोलन किया।
इससे पूर्व विश्वविद्यालय परिसर पहुंचने के उपरांत सबसे पहले 10:30 पर उन्होंने आचार्य विनोबा भावे की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण किया। 10:35 को मंच पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं आचार्य विनोबा भावे के चित्र पर कुलपति, उनकी पत्नी श्रीमती सरिता शर्मा एवं विश्वविद्यालय के अधिकारी गण पुष्प अर्पण किए। 10:40 से कुलपति ने परेड के लिए कतार में खड़े एनसीसी एवं एनएसएस के कैडेट्स का निरीक्षण किया। झंडोत्तोलन के उपरांत शानदार मार्च पास का आयोजन हुआ।
कुलपति ने उपस्थित शिक्षक, शिक्षककेत्तर एवं विद्यार्थियों की बड़ी समूह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का प्रमुख दायित्व है सत्य की खोज करना। यह विश्वविद्यालय झारखंड की पुण्य भूमि हजारीबाग में अवस्थित है। इस विश्वविद्यालय के क्षेत्राधिकार में निवास करने वाले समाज की आवश्यकताओ एवं अपेक्षाओं को पूरा करना विश्वविद्यालय की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि “मैं भगवान को साक्षी रखकर आज के दिन यह कहता हूं की विश्वविद्यालय में जो भी होगा विद्यार्थियों के लिए होगा, शिक्षा के लिए होगा।”
प्रो चंद्र भूषण शर्मा ने समाज से आह्वान किया कि उन पर भरोसा रखें और उनका सहयोग करें। विद्यार्थियों को उन्होंने भावुक होकर कहा “हम तुम्हारे गुरु हैं। बेईमानी नहीं कर सकते। कुछ करते हैं या कुछ कड़वा भी कह देते हैं तो कहीं ना कहीं वह तुम्हारे भलाई के लिए ही है।” कुलपति ने कहा कि वह मानते हैं कि महादेव ने यह दायित्व उनको दिया है और वह चाहते हैं कि जो भी करें सबके हित में करें।
लगभग 3 महीने के उनके कार्यकाल की कुछ उपलब्धियां से भी उन्होंने सबको अवगत कराया। तालिया के बीच बंद पड़े महिला छात्रावास फिर से प्रारंभ होने की सूचना उन्होंने सबको दी। यह भी बताया कि पुरुष छात्रावास को जल्द प्रारंभ किया जाएगा तथा मल्टीपरपज भवन सह इनडोर स्टेडियम एवं एडवांसड साइंस भवनो को शीघ्र उपयोग में लाया जाएगा।
जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा भवन का विश्वविद्यालय को हस्तांतरण होने के तत्काल बाद उसमें भी कार्य प्रारंभ होंगे। कुलपति ने कम्युनिटी रेडियो सेंटर जल्द प्रारंभ होने की सूचना दी। बताया कि उसमें विद्यार्थियों के कार्यक्रम होंगे, विद्यार्थी एनाउंसर होंगे और अपनी बात दूर-दूर तक पहुंचाएंगे। विश्वविद्यालय के अंतर्गत पांच जिलों में वृहत पैमाने पर जेंडर पर कार्यक्रम होने की बात उन्होंने कही। साइकिल से भारत भ्रमण कर लौटने वाले दो छात्राओं की उन्होंने विशेष रूप से सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों से खेलकूद कला संस्कृति तथा एनसीसी एवं एनएसएस के गतिविधियों में बढ़-कर कर भाग लेने की बात कही। उन्होंने कहा की विश्वविद्यालय प्रतिबद्ध है कि अपने विद्यार्थी झारखंड में अव्वल रहे और साथ में पूरे देश में अपनी जगह बनाने में सफल हो सके।
योग केंद्र द्वारा एक संक्षिप्त व आकर्षक प्रस्तुति भी दी गई। मौके पर आयोजित झांकी प्रतियोगिता में अन्नदा महाविद्यालय को प्रथम, शिक्षाशास्त्र विभाग को द्वितीय तथा यूसेट को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। वही देशभक्ति समूह गान में के बी महिला महाविद्यालय को प्रथम, शिक्षाशास्त्र विभाग को द्वितीय तथा अर्थशास्त्र विभाग को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इस अवसर पर गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने वाले एनसीसी और एनएसएस के कैडेट्स को स्मृति चिन्ह देकर कुलपति ने सम्मानित किया। प्रत्येक वर्ष की भांति आचार्य तारकेश्वर के निर्देशन में सरस्वती विद्या मंदिर पारनाला कुमहार टोली के घोष दल की शानदार प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम के संचालन का दायित्व डॉ एस जेड हक, डॉ जॉनी रुफिना तिर्की, डॉ सुनील कुमार दुबे एवं डॉ मृत्युंजय प्रसाद की टोली ने बखूबी निभाया।
न्यूज़ – विजय चौधरी
Powered by myUpchar
Powered by myUpchar
Powered by myUpchar
Powered by myUpchar
Powered by myUpchar
ALYNE Saree Shapewear Petticoat for Women, Women's Blended Saree Shaper
₹249.00 (as of September 7, 2026 12:25 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Jockey 1722 Women Wirefree Non Padded Super Combed Cotton Elastane Stretch Medium Coverage Everyday Bra with Concealed Shaper Panel
₹579.00 (as of September 7, 2026 12:25 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)KLOSIA Women's Printed Straight Kurta and Pant with Dupatta Set
₹699.00 (as of September 7, 2026 12:25 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Jockey 8009 Men Super Combed Cotton Solid Long Trunk Boxer Brief(Pack of 3)
₹817.00 (as of September 7, 2026 12:25 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Jockey IC28 Men Tactel Microfiber Elastane Stretch Solid Trunk with Moisture Move Properties
₹599.00 (as of September 7, 2026 12:25 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Kryone Collection Ajrakh Modal Silk Saree for Women | Mirror Work Black Saree | Gajji Silk Red Pallu Tassels | Designer Sarees for Women Party | Ajrakh Print Saree | Modal Silk Sarees Original
₹996.00 (as of September 7, 2026 11:32 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women’s Pure Kanjivaram Soft Silk Saree Banarasi Style Ladies Sadi With Blouse Piece for Wedding (Eagle-3-51)
₹535.00 (as of September 7, 2026 11:32 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Women's Chiffon Saree with Blouse Piece for Traditional Ethnic Wear Sari
₹499.00 (as of September 7, 2026 11:32 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Banarasi Saree Pure Kanjivaram Style Silk Saree With Blouse Piece for Wedding (Pari 121)
₹527.00 (as of September 7, 2026 11:32 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)ZECVA Women's Pure Soft Spun Cotton Lichi Silk Saree For Women With Attach Unstitch Blouse Piece | Sari for women
₹801.00 (as of September 7, 2026 11:32 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







