रांची : रातू रोड स्थित श्रद्धानंद सेवाश्रम स्कूल से जुड़े कथित शिक्षक द्वारा छात्रा के उत्पीड़न प्रकरण पर झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय राय ने गंभीरता से पहल की है। श्री राय ने बुधवार को विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य अनुज कुमार सिंह से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी हासिल की।
स्कूूल प्रबंधन ने कहा- अबतक लिखित शिकायत नहीं, पारिवारिक विवाद संभव
झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन के प्रवक्ता संजय सरार्फ ने यह जानकारी दी. प्रभारी प्राचार्य अनुज कुमार सिंह ने बातचीत में बताया कि अब तक विद्यालय के किसी भी छात्रा की ओर से इस संदर्भ में कोई लिखित शिकायत विद्यालय प्रशासन को प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि जिस शिक्षक पर आरोप लगाए गए हैं, उस संबंध में पारिवारिक विवाद का मामला सामने आया है। प्राचार्य के अनुसार, शिक्षक की पत्नी द्वारा दी गई शिकायत को ही आगे बढ़ाया गया है और इसे विद्यालय का अंदरूनी मामला नहीं माना जाना चाहिए।
इस पूरे प्रकरण में झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि चूंकि यह मामला बच्चों की सुरक्षा और बाल अधिकारों से जुड़ा हुआ है, अतः सच्चाई सामने आना आवश्यक है। उन्होंने इस प्रकरण को लेकर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR), नई दिल्ली के अध्यक्ष को ईमेल के माध्यम से पत्र भेजकर उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।
श्री राय ने कहा कि छात्राओं की सुरक्षा सर्वोपरि है और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो दोषी पर कठोरतम कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं, यदि यह मामला पारिवारिक विवाद का हिस्सा है, तो इसकी भी सच्चाई स्पष्ट की जानी चाहिए ताकि विद्यालय की छवि और बच्चों के भविष्य पर कोई आंच न आए।
झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन ने आयोग से आग्रह किया है कि निष्पक्ष और त्वरित जांच सुनिश्चित कर इस संवेदनशील मामले में अभिभावकों व छात्राओं के बीच विश्वास बहाल किया जाए।
ZECVA Women's Pure Soft Spun Cotton Lichi Silk Saree For Women With Attach Unstitch Blouse Piece
₹748.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SWORNOF Womens Kanjivaram Silk Saree with Zari Woven Saree With Blouse Piece
₹899.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Sidhidata Women's Georgette Digital Printed Ready To Wear one Minute Saree With Unstitched Blouse Piece
₹966.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Women's Banarasi Kanjivaram Cotton Silk Saree With Unstitched Blouse Material
₹515.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Sidhidata Women's Plain Pure Georgette Saree With Unstitched Blouse Piece (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Alia Bhatt Saree)
₹423.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







