21.7 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsRanchiहटिया जन्माष्टमी पूजा समिति ने भव्य काव्य महोत्सव का आयोजन किया, मेला...

हटिया जन्माष्टमी पूजा समिति ने भव्य काव्य महोत्सव का आयोजन किया, मेला परिसर में सैकड़ों श्रोताओं ने कवि सम्मेलन का आनंद लिया

रांची : हटिया में डीआरएम ऑफिस के सामने हटिया रेलवे कॉलोनी के परिसर में बने पूजा पंडाल में 6 दिवसीय कृष्णा जन्म जन्माष्टमी का उत्सव मनाया जा रहा है. श्री कृष्णा जन्माष्टमी महोत्सव के कार्यक्रम अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, सचिव चंदन यादव, वरीय अध्यक्ष डॉ. रजनी शर्मा के संयोजन में भव्य काव्य महोत्सव का आयोजन किया गया। सभी को राधे नाम अंग वस्त्र, मोमेंटो तथा पुष्प पौधा प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ रजनी शर्मा ने मधुर स्वर में सरस्वती वंदना के द्वारा किया। श्री कृष्ण जन्माष्टमी काव्य महोत्सव में रांची के आमंत्रित वरिष्ठ कवयित्री कवि सम्मेलन अध्यक्ष डॉ सुरिंदर कौर नीलम ने जब मुरली बजी नटखट श्याम की, राधे राधे हवाओं में होने लगी की प्रस्तुति दी तो पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। सदानंद सिंह यादव ने देशप्रेम पर आधारित मुक्तक तथा सोहर गीत की प्रस्तुति दी, पुष्पा सहाय गिन्नी ने कृष्ण प्रेम और विरह की अभिव्यक्ति कविता के माध्यम से प्रस्तुत करके मंच को मंत्रमुग्ध कर दिया।
जमशेदपुर से आई निवेदिता श्रीवास्तव गार्गी ने कृष्ण भक्ति और प्रेम से ओत-प्रोत रचना की प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरी। जादूगोड़ा से आए कृष्णा “आज़मगढ़ी” ने मधुर स्वर में ग़ज़ल प्रस्तुत किया.
कार्यक्रम अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए इस कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की और सभी को शुभकामनाएं दी। इस पावन अवसर पर श्री कृष्ण पूजा पंडाल में महाभोग का आयोजन किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यकारिणी टीम के सभी सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मेला परिसर में उपस्थित सैकड़ों श्रोताओं ने कवि सम्मेलन का आनंद लिया।

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading