37.5 C
Ranchi
Saturday, June 6, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsHazaribaghनए अंचलाधिकारी आषुतोष से जनप्रतिनिधियों की मुलाकात, विकास कार्यों को लेकर हुई...

नए अंचलाधिकारी आषुतोष से जनप्रतिनिधियों की मुलाकात, विकास कार्यों को लेकर हुई चर्चा

हजारीबाग – सदर प्रखंड के नव पदस्थापित अंचलाधिकारी आषुतोष से शुक्रवार को स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने औपचारिक मुलाकात की। इस दौरान प्रखंड के उप प्रमुख रविकांत सिंह और प्रमुख प्रतिनिधि गणेश मेहता सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ. स्मृति, कर्बेकला पंचायत समिति सदस्य मुकेश कुमार, बैहरी पंचायत के मुखिया पप्पू यादव तथा अमनारी पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि राजेन्द्र प्रसाद भी शामिल हुए।

विकास और समन्वय पर जोर

बैठक में स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों की प्रगति, ग्रामीण समस्याओं और प्रशासनिक समन्वय पर चर्चा हुई। प्रतिनिधियों ने नए अंचलाधिकारी का स्वागत करते हुए भरोसा जताया कि उनके कार्यकाल में क्षेत्रीय विकास कार्यों को और गति मिलेगी।

अंचलाधिकारी का आश्वासन

अंचलाधिकारी आषुतोष ने कहा कि वे जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के सहयोग से प्रखंड की समस्याओं का समाधान करने और योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए पूरी तरह तत्पर रहेंगे।

News – Vijay Chaudhary

[aplbcp product_list=1]

 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading