20.4 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeNationalस्वर्णिम भारत एक्सपो-2025 का हुआ भव्य समापन: राज्य के 49 स्कूल, 26 यूनिवर्सिटियों...

स्वर्णिम भारत एक्सपो-2025 का हुआ भव्य समापन: राज्य के 49 स्कूल, 26 यूनिवर्सिटियों के हजारों शोधार्थियों की भागीदारी ने ऐतिहासिक बना दिया

रांची : परिचित फ़ाउंडेशन द्वारा आयोजित स्वर्णिम भारत एक्सपो 2025 का तीसरा और अंतिम दिन शनिवार को सरला बिरला यूनिवर्सिटी के कला मंडपम हॉल में शनिवार को समापन समारोह के साथ सम्पन्न हुआ। तीन दिवसीय इस आयोजन में राज्य के 49 स्कूल, 26 यूनिवर्सिटियों और विभिन्न संस्थानों से आए हजारों छात्र-छात्राओं, शोधार्थियों और उद्यमियों की जोशपूर्ण भागीदारी ने इसे ऐतिहासिक बना दिया।
लगभग 15,000 से अधिक लोगों की उपस्थिति ने एक्सपो को राज्य के सबसे बड़े युवा-आधारित आयोजनों में से एक बना दिया। कार्यक्रम का संयोजन राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के संयोजन में किया गया।

भारत एक्सपो ने युवाओं की प्रतिभा और ऊर्जा को राष्ट्रीय मंच प्रदान किया :बाबूलाल मरांडी

समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड भाजपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि स्वर्णिम भारत एक्सपो ने युवाओं की प्रतिभा और ऊर्जा को राष्ट्रीय मंच प्रदान किया है। इस तरह के आयोजनों से न केवल युवाओं को अवसर मिलता है, बल्कि राष्ट्र निर्माण की दिशा में ठोस कदम भी बढ़ते हैं। झारखंड जैसे राज्य में इस स्तर का आयोजन होना गर्व की बात है।
आने वाले समय में इसे और बड़े पैमाने पर आयोजित किया जाना चाहिए ताकि अधिक से अधिक युवा इसमें भाग लेकर अपने नवाचार और संकल्प को सामने ला सकें।
श्री मरांडी ने युवाओं को 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्रधानमंत्री के साथ कदम से कदम मिला कर प्राप्त करने का संकल्प दिलाया। श्री मरांडी ने युवाओं से सीधे संवाद करते हुए कहा कि भारत का भविष्य उनके हाथों में है और जब युवा सपनों को मेहनत और ईमानदारी से जोड़ते हैं, तो देश की दिशा और दशा बदल जाती है।

ऐसे आयोजन झारखंड ही नहीं, पूरे देश के लिए प्रेरणादायी है: आदित्य साहु

सांसद आदित्य साहू ने कहा कि एक्सपो में हजारों युवाओं की भागीदारी ने यह साबित कर दिया है कि भारत का भविष्य उज्ज्वल है। यहां प्रदर्शित नवाचार, तकनीकी विकास और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ प्रेरणा का स्रोत हैं। यह आयोजन झारखंड ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणादायी है.

भारत को वैश्विक नेतृत्व की ओर ले जाने के लिए तैयार हैं युुुवा : डॉ.वर्मा

सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने कहा कि उन्होंने इतने बड़े स्तर पर युवाओं और संस्थानों को एक मंच पर लाने का प्रयास किया। एक्सपो में लगे आकर्षक स्टॉल और प्रस्तुतियाँ इस बात का प्रमाण हैं कि हमारे युवा की नई सोच और शोध से भारत को वैश्विक नेतृत्व की ओर ले जाने के लिए तैयार हैं।

विजेताओं का सम्मानित किया गया

समापन दिवस पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले संस्थानों और प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। विजेता जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया (GSI), द्वितीय स्थान, इंडियन काउंसिल ऑफ़ मेडिकल रिसर्च (ICMR), तृतीय स्थान इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO). अतिथियों ने विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र प्रदान किए.
 
 
 
 

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading