32.2 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGiridihदो मंत्रियों को बम से उड़ाने की धमकी देनेवाला युवक वृन्दावन भागने...

दो मंत्रियों को बम से उड़ाने की धमकी देनेवाला युवक वृन्दावन भागने की तैयारी मेंं था, पटना से हुई गिरफ्तारी: एसपी 

एसपी ने कहा-प्रथम दृष्टया ऐसा नहीं लगता कि युवा का संबंध किसी बड़े गैंगस्टर से है, जांच जारी है

गिरिडीह : झारखंड के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू और स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को बम से उड़ाने की धमकी दिये जाने संबंधी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद गिरिडीह पुलिस सक्रिय हुई और कल देर शाम को युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तारी के बाद गिरिडीह एसपी डा. विमल कुमार ने गुरुवार को प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि युवक को बिहार से गिरफ्तार किया गया है।

बताया कि बुधवार को सोशल मीडिया पर गिरिडीह के बाभनटोली- राजेंद्र नगर के रहने वाले एक युवक अंकित कुमार मिश्रा का वीडियो सामने आया था। जिसमें युवक ने मंत्री सुदिव्य कुमार और मंत्री इरफान अंसारी को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। मामला पुलिस के संज्ञान में आया तो एसपी डॉ बिमल कुमार ने तुरन्त इसे गंभीरता से लेते हुए विशेष टीम का गठन किया।

टीम में सदर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव, साइबर डीएसपी आबिद खान, मुफस्सिल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर श्याम किशोर महतो, नगर थाना प्रभारी ज्ञान रंजन, साइबर थाना प्रभारी रामेश्वर भगत को शामिल करते हुए छापेमारी की गई।

बताया गया कि टीम को आरोपित युवक का लोकेशन बिहार मिला। इसके बाद साइबर डीएसपी के साथ साइबर थानेदार और टेक्निकल टीम पटना पहुंची जहां से उसे गिरफ्तार किया गया। गिरिडीह के एसपी डॉ बिमल कुमार ने युवक की गिरफ्तारी की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि आगे जांच चल रही है। प्रथम दृष्टया ऐसा नहीं लगता है कि इस युवा का संबंध किसी बड़े गैंगस्टर से है। युवक के खिलाफ नगर थाने में मारपीट का पूर्व में भी एक मामला दर्ज है। एसपी ने कहा कि युवक से पूछताछ कर और कई जानकारी ली गई है।

पुलिस के मुताबिक युवक का लोकेशन लखीसराय मिला. तुरन्त टीम लखीसराय पहुँची। यहां से वह ट्रेन से कहीं जा रहा था। ऐसे में बगैर समय गँवाए देर शाम होते-होते पुलिस पटना पहुंच गई.

पटना पहुंचते ही अंकित की तलाश शुरू हुई। अंकित का लोकेशन पहले राजेंद्र नगर रेलवे स्टेशन बता रहा था. टीम राजेंद्र नगर स्टेशन पहुंची तो लोकेशन पटना जंक्शन बताने लगा। पटना जंक्शन में काफी भीड़ थी। फिर अंकित का लोकेशन प्लेटफार्म बदलने का मिला।

इस बीच टीम को वीडियो कॉलिंग करते दिखा. अंकित एक स्थान पर वीडियो कॉलिंग कर रहा था। अंकित पर पुलिस पदाधिकारियों की नजर पड़ी. जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया. यहां पूछताछ में अंकित ने बताया कि वह वृन्दावन जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहा था। गिरफ्तारी के बाद अंकित को गिरिडीह लाया गया है। 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading