देवघर : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा गुरुवार को जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के साथ जिला जल एवं स्वच्छता समिति की प्रगति की समीक्षा करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर तक नल से पानी पहुँचाने, जेजेएम और स्वच्छता सुनिश्चित करने और एसबीएम के लक्ष्यों को शत प्रतिशत हासिल करने की दिशा में कार्य करने का निर्देश कार्यपालक अभियंता को दिया।
बैठक में उन्होंने जलापूर्ति योजनाओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन, ठोस और तरले कचरा प्रबंधन, सामुदायिक शौचालयों के निर्माण और रख-रखाव जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा करते हुए जमीनी स्तर पर कार्य करने की बात कही.
बैठक के दौरान डीसी ने अभियान के तहत किए गए कार्यां के अलावा आने वाले दिनों में किए जाने वाले कार्यों को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल जीवन मिशन एक महत्वपूर्ण योजना है। इस मिशन के तहत चालू नल के माध्यम से सभी घरों को आवश्यकता अनुरूप शुद्ध पीने का पानी पहुंचाना सरकार का उद्देश्य हैं।

डीसी ने स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में पेयजल व शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने का दिया निर्देश
डीसी ने जलजीवन मिशन अंतर्गत मल्टी विलेज स्कीम, सिंगल विलेज स्कीम, सिंगल विलेज क्लस्टर स्कीम, पीएम जनमन अंतर्गत लाभुकों के घरों में टैप कनेक्शन, पीवीटीजी स्कीम, एसटी-एससी के लिए संचालित योजनाओं में टैप वाटर की सुविधा, डीएमएफटी, एससीए व आईटीडीए अंतर्गत संचालित योजनाओं में वाटर कनेक्शन से जुड़े कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए ससमय योजना को पूर्ण करने के उद्देश्य से संबंधित कार्यपालक अभियंता को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया।
डीसी ने फंक्शनल हाउसहोल्ड टैप कनेक्शन, एमवीएस आदि स्कीम की कार्य प्रगति की जानकारी लेते हुए अद्यतन प्रगति से अवगत हुए एवं संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्यं की गति को बढ़ाने का निर्देश संबंधित कार्यपालक अभियंता को दिया।
इसके अतिरिक्त डीसी ने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए जिले के शत-प्रतिशत स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में पेयजल और शौचालय की व्यवस्था को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही कस्तूरबा विद्यालयों व हाईस्कूल में इंसीनरेटर मशीन की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
बैठक में ये लोग थे उपस्थित
बैठक में उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, जिला शिक्षा पदाधिकारी विनोद कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, जिला शिक्षा अधीक्षक मधुकर कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कुमारी अंजना, जिला कृषि पदाधिकारी श्रीमती वीणा, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वक्षता प्रमंडल देवघर एवं मधुपुर, नगर निगम व नगर परिषद मधुपुर के अधिकारी, कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई विभाग, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, डीएमएफटी की टीम, जिला परामर्शी, सभी प्रखंडों के कॉर्डिनेटर एवं संबंधित विभाग के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
Sidhidata Women's Kanjivaram Banarasi Soft Silk Saree With Unstitched Blouse Piece (Silk Box Flower)
₹682.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)MIRCHI FASHION Women's Stylish Chiffon Block Print Saree with Blouse Piece
₹489.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)MIRCHI FASHION Women's Chiffon Floral Printed Saree with Blouse Piece
₹498.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SWORNOF Womens Kanjivaram Banarasi Silk Saree Patola saree with Unstitched blouse piece
₹999.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SGF11 Women's Kanjivaram Soft Lichi Silk Saree With Blouse Piece
₹917.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







