21.7 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaगुमला से रवाना हुआ जागरूकता रथ, आमजन तक पहुंचेगी खाद्य सुरक्षा योजनाओं...

गुमला से रवाना हुआ जागरूकता रथ, आमजन तक पहुंचेगी खाद्य सुरक्षा योजनाओं की जानकारी

गुमला, 29 अगस्त।
झारखंड सरकार की विभिन्न खाद्य एवं उपभोक्ता कल्याण योजनाओं की जानकारी अब सीधे जनता तक पहुँचाई जाएगी। इसी उद्देश्य से शुक्रवार को गुमला जिला समाहरणालय परिसर से उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित, अपर समाहर्त्ता शशिन्द्र बड़ाईक एवं खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप भगत ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को रवाना किया।


योजनाओं की जानकारी घर-घर तक

इस रथ के जरिए लोगों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री नमक एवं दाल वितरण योजना, सोना-सोबरन धोती-साड़ी वितरण योजना, चीनी वितरण योजना तथा PVTG डाकिया योजना से मिलने वाले लाभों के बारे में जानकारी दी जाएगी।

साथ ही PGMS (Public Grievance Management System) और AGRS (Advance Grievance Redressal System) के बारे में भी ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा, ताकि वे किसी भी समस्या का समाधान आसानी से पा सकें।


चौक-चौराहों पर मिलेगा संदेश

खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से बताया गया कि यह रथ जिले के सभी प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाकर योजनाओं की जानकारी साझा करेगा।

विभाग के अनुसार अंत्योदय अन्न योजना (पीला कार्ड) के लाभुकों को प्रति कार्ड 35 किलो अनाज निःशुल्क मिलता है। इसी तरह गुलाबी कार्डधारियों को प्रति सदस्य 5 किलो अनाज निःशुल्क, जबकि हरा कार्डधारी परिवारों को भी प्रति सदस्य 5 किलो अनाज दिया जाता है।
इसके अलावा लाभुकों को प्रति छह माह में मात्र 10 रुपये में एक साड़ी और एक धोती/लुंगी भी उपलब्ध कराई जाती है।


उद्देश्य: योजनाओं की पारदर्शिता और पहुंच बढ़ाना

अधिकारियों ने कहा कि इस पहल का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि सरकार की खाद्य सुरक्षा योजनाओं का लाभ वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंचे और कोई भी परिवार जानकारी के अभाव में वंचित न रहे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading