प्रदर्शन कर रहे लोग डैम से बाहर आने से इनकार किया, गहरे पानी में जाकर जलसमाधि लेने की धमकी देने लगे थे
खंडोली डैम जलाशय की जमीन को भू-माफिया और सुभाष पब्लिक स्कूल प्रबंधन से बचाने की गुहार
गिरिडीह : पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत सोमवार को ख़ंडोली डैम बचाओ अभियान के तहत झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के नेता और कार्यकर्ताओं ने खंडोली डैम जलाशय पहुंच कर डैम में छलांग लगाकर जल समाधि लेने का प्रयास किया। लेकिन पहले से अलर्ट बेंगाबाद थाना पुलिस ने सभी को डैम से सुरक्षित बाहर निकाला।
जेएलकेम नेताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि खंडोली डैम जलाशय की जमीन को भू-माफिया और सुभाष पब्लिक स्कूल प्रबंधन से बचाने के लिए वे चरणबद्ध आंदोलन कर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं।

इसी के तहत सोमवार को जल समाधि कार्यक्रम पहले से तय था। जल समाधि प्रदर्शन के दौरान नागेंद्र चंद्रवंशी, सूरज पंडित और अजय सहित कई नेता और कार्यकर्ता खंडोली डैम में कूदे और डूबने लगे। इसे देखकर पहले से तैयार पुलिस के जवान तत्काल बचाने के लिए उनके पीछे दौड़ पड़े और सभी को सुरक्षित बाहर निकालने का काम किया।
हालांकि इस दौरान प्रदर्शन कर रहे लोग डैम से बाहर आने से इनकार करने लगे और गहरे पानी में जाकर वे जलसमाधि लेने की धमकी देने लगे। लेकिन काफी देर बाद पुलिस के जवानों ने सभी को पकड़ कर बाहर निकाला।
पत्रकारों से बात करते हुए जेएलकेएम के नेता नागेंद्र चंद्रवंशी और अजय कुमार ने कहा कि शहर के एक बड़े भू-माफिया खंडोली डैम जलाशय की जमीन को लूट कर अब वहां अंडा और मशरूम प्लांट खोलकर पीने के पानी को दूषित कर रहे हैं, जिसे शहर की बड़ी आबादी की प्यास बुझती है।
नेताओं ने आरोप लगाया कि डैम की सरकारी जमीन को बेंगाबाद के अंचल कार्यालय का भू-माफियाओं को संरक्षण मिल रहा है। जबकि हमारी मांग प्रशासन से सरकारी जमीन की नापी करने की है। नेताओं ने कहा कि गिरिडीह के प्रमुख पर्यटक को भू-माफियाओं से बचाना उनका हक है। हम अपने हक और अधिकार के लिए संघर्ष करने में पीछे नहीं हटेंगे ।
डीवीसी के पास जमीन के कागजात नहीं
स्थानीय मुखिया का कहना है कि अधिग्रहित की गई जमीन को लेकर कई बार अधिकारियों से मिले। लेकिन अधिकारी एक ही बात कहते हैं कि उनके पास जमीन अधिग्रहण के कागजात नहीं हैं। मुखिया कहते हैं कि जमीन का कागज प्रशासन के पास भले नहीं हो, लेकिन हमारे पास प्रमाणित कागजात हैं। हमारे पास खतियान है, हम जमीन की मालगुजारी देते आ रहे जिसकी रसीद है।
डीवीसी के पास जमीन के कागज नहीं है तो जमीन को खाली कर दिया जाए। मुखिया ने कहा कि हमलोग सरकार को मालगुजारी भी दे रहे हैं और सरकार पानी बेच रही है. कहा कि 15 दिनों के अंदर प्रशासन कागजात सार्वजनिक नहीं करता है तो आंदोलन टू की शुरुत करेगे। नेताद्वय ने शहरवासियों का आह्वावान किया कि भू माफियाओं और पूंजीपतियों से खंडोली डैम की जमीन को लूटने से बचाने की जरूरत है।
Yashika Women's Banarasi Kanjivaram Cotton Silk Saree With Unstitched Blouse Material
₹515.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SGF11 Women's Kanjivaram Soft Silk Saree With Blouse Piece
₹499.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)EthnicJunction Women's Art Silk Kalamkari Print Saree With Blouse Piece
₹429.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)MIRCHI FASHION Women's Chiffon Floral Printed Saree with Blouse Piece
₹498.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)ZECVA Women's Pure Soft Spun Cotton Lichi Silk Saree For Women With Attach Unstitch Blouse Piece
₹748.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







