31.1 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsDevgharदेवघर के डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान...

देवघर के डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान को लेकर बैठक की, 2 अक्टूबर गांधी जयंती केे दिन होगा समापन 

ददेेवघर : स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान और आदि कर्मयोगी अभियान के सफल संचालन को लेकर सोमवार को डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बताया कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय का यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक चलेगा। इसका समापन गांधी जयंती पर होगा। यह अभियान महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के पोषण माह के साथ चलाया जाएगा।

डीसी ने बताया कि अभियान के तहत आयुष्मान आरोग्य मंदिर और सरकारी चिकित्सा केंद्रों में विशेष स्वास्थ्य शिविर लगेंगे। इनमें महिलाओं की उच्च रक्तचाप, मधुमेह और कैंसर जैसी बीमारियों की जांच होगी। किशोरियों और महिलाओं में एनीमिया की स्क्रीनिंग की जाएगी। साथ ही गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच, हीमोग्लोबिन टेस्ट और पोषण संबंधी परामर्श दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि बच्चों और गर्भवती महिलाओं को मुफ्त टीकाकरण की सुविधा के अलावा रक्तदान शिविर लगेंगे और प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत लाभार्थियों का पंजीकरण किया जाएगा और आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता कार्ड भी बनाए जाएंगे।

डीसी ने दिया सभी दस प्रखंडों में आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश 

डीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि आदि कर्मयोगी अभियान के तहत जनजातीय क्षेत्रों में सेवा वितरण प्रणाली को सुदृढ़ बनाना एवं स्थानीय संस्थानों को सशक्त करना है, ताकि अंतिम व्यक्ति को सरकार की सभी योजनाओं का लाभ मिल सके।

इसके अलावा सहज व्यवहार करने एवं प्राथमिकता के आधार पर उनकी समस्याओं का समाधान किया जा सके, ताकि आदि कर्मयोगी अभियान के तहत चिन्हित 267 गांव में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जा सके। डीसी ने जिले के सभी दस प्रखंडों में किए जानेवाले कार्यों की सही निगरानी के साथ आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।

बैठक में उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, अपर समाहर्ता हीरा कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी देवघर रवि कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी मधुपुर राजीव कुमार, सिविल सर्जन डॉ युगल किशोर चौधरी, सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading