31.1 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsDevgharराज्यपाल ने बाबा केे मंंदिर में की पूजा-अर्चना, डीसी ने उन्हेंं भेंंट...

राज्यपाल ने बाबा केे मंंदिर में की पूजा-अर्चना, डीसी ने उन्हेंं भेंंट स्वरूप स्मृति चिन्ह प्रदान किया

 

देवघर : झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार का मंगलवार को देवघर आगमन हुआ। इस मौके पर राज्यपाल ने बाबा वैद्यनाथ की पूजा-अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद लिया।

इससे पूर्व तीर्थ पुरोहितों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ उन्हें संकल्प कराया गया। इसके पश्चात राज्यपाल द्वारा द्वादश ज्योतिर्लिंग का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की गयी।

पूजा अर्चना के पश्चात मौके पर उपस्थित उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने राज्यपाल को भेंट स्वरूप स्मृति चिन्ह व बाबा वैद्यनाथ का प्रसाद प्रदान किया। ज्ञात हो माननीय राज्यपाल देवघर एम्स के छठी वर्षगांठ में हिस्सा लेने आए हुए थे.

इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी सह बाबा मंदिर प्रभारी रवि कुमार एवं संबंधित अधिकारी, दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित थे।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading