36.7 C
Ranchi
Saturday, June 6, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaस्वच्छता ही सेवा 2025 अभियान के अंतर्गत ग्राम स्तर पर श्रमदान एवं...

स्वच्छता ही सेवा 2025 अभियान के अंतर्गत ग्राम स्तर पर श्रमदान एवं साफ-सफाई कार्यक्रम का आयोजन

गुमला :- गुमला जिले में “स्वच्छता ही सेवा 2025” अभियान के तहत आज जिले भर में ग्राम स्तर पर चिन्हित क्लीनलीनेस टारगेट यूनिट (CTU) स्थलों पर व्यापक साफ-सफाई एवं श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व संबंधित पंचायत के मुखिया एवं जल सहिया के मार्गदर्शन में किया गया।

इस अवसर पर ग्रामीणों द्वारा जल स्रोतों, स्थानीय सड़कों, हाट-बाजारों एवं धार्मिक स्थलों की साफ-सफाई कर उन्हें स्वच्छ एवं सुंदर बनाया गया। श्रमदान कार्यों में महिलाओं, पुरुषों, किशोरियों एवं युवाओं की उल्लेखनीय भागीदारी रही। उपस्थित ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व से अवगत कराते हुए यह संदेश दिया गया कि स्वच्छ वातावरण ही स्वस्थ समाज की नींव है और इसमें प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भूमिका आवश्यक है।

साफ किए गए CTU स्थलों पर ग्रामीणों द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया, जिससे पर्यावरण संरक्षण और हरित ग्राम की दिशा में एक सकारात्मक पहल को बल मिला।

इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने सभी ग्रामीणों से आवाहन किया कि वे स्वच्छता को अपनी आदत बनाएं, जल स्रोतों एवं सार्वजनिक स्थलों को साफ-सुथरा रखें और वृक्षारोपण के बाद पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी लें।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

[aplbcp product_list=2]


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading