32.2 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsHazaribaghविनोबा भावे विश्वविद्यालय में “Recent Developments in Economics” विषय पर विशेष व्याख्यान

विनोबा भावे विश्वविद्यालय में “Recent Developments in Economics” विषय पर विशेष व्याख्यान

हजारीबाग : विनोबा भावे विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग में “Recent Developments in Economics” विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में प्रो. (डॉ.) कौस्तुव बारिक, स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज, इग्नू, नई दिल्ली उपस्थित थे।

व्याख्यान का सार और विषयवस्तु

प्रो. बारिक ने अपने व्याख्यान में समसामयिक आर्थिक परिप्रेक्ष्य पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने वैश्विक आर्थिक परिवर्तनों, तकनीकी नवाचारों, डेटा-संचालित नीति निर्माण, हरित अर्थव्यवस्था (Green Economy) तथा भारत की उभरती आर्थिक नीतियों के प्रभावों का विश्लेषण किया। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि अर्थशास्त्र के अध्ययन में शोध, नवाचार और विवेचनात्मक दृष्टिकोण बेहद आवश्यक हैं।

अध्यक्षीय संबोधन

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. (डॉ.) एस. एम. कैसर, अध्यक्ष, अर्थशास्त्र विभाग ने की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक संवाद छात्रों में विषय की गहराई और वर्तमान आर्थिक प्रवृत्तियों की समझ विकसित करते हैं।

News – Vijay Chaudhary


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading