32.2 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsHazaribaghएफ.वाई.यू.जी.पी. (FYUGP) कार्यक्रम के तहत अर्थशास्त्र का नया पाठ्यक्रम तैयार

एफ.वाई.यू.जी.पी. (FYUGP) कार्यक्रम के तहत अर्थशास्त्र का नया पाठ्यक्रम तैयार

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) के अंतर्गत चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम (FYUGP) के लिए अर्थशास्त्र विषय का नया पाठ्यक्रम विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग में तैयार किया गया है। यह पाठ्यक्रम आधुनिक आर्थिक शिक्षा की आवश्यकताओं, शोध अभिवृत्ति एवं रोजगारपरक दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए निर्मित किया गया है।

इस पाठ्यक्रम के निर्माण में विभाग के अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) एस. एम. कैसर की अध्यक्षता में विशेषज्ञ समिति का गठन किया गया। समिति में बाह्य विशेषज्ञ के रूप में प्रो. (डॉ.) कौस्तुभ बारिक, स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज, इग्नू, नई दिल्ली सम्मिलित रहे।

इस समिति में विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित शिक्षकों —
डॉ. उमेंद्र सिंह, डॉ. इफ़्सा खुर्शीद, डॉ. के. एन. शर्मा, डॉ. मुकुल कुमार, डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. देव नारायण राम, डॉ. मालिनी (डीन), श्री पी. के. पाल, श्री सुमक विश्वास, डॉ. विनय कुमार बैथा, एवं श्री सुरेन्द्र प्रसाद कुशवाहा — ने सक्रिय योगदान दिया।

नया पाठ्यक्रम छात्रों को भारतीय अर्थव्यवस्था, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार, पर्यावरणीय अर्थशास्त्र, सांख्यिकी, डेटा विश्लेषण, वित्तीय नीति, सार्वजनिक अर्थशास्त्र तथा उद्यमिता जैसे समसामयिक विषयों की गहन समझ प्रदान करेगा। यह पहल विश्वविद्यालय में गुणवत्तापूर्ण, समावेशी एवं भविष्यमुखी उच्च शिक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

News – Vijay Chaudhary


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading