33.5 C
Ranchi
Sunday, March 15, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaकल्याण गुरुकुल, गुमला के 95वें बैच के 30 प्रशिक्षणार्थियों को रोजगार हेतु...

कल्याण गुरुकुल, गुमला के 95वें बैच के 30 प्रशिक्षणार्थियों को रोजगार हेतु फ्लैग-ऑफ

गुमला : जिला मुख्यालय स्थित कल्याण गुरुकुल, गुमला में गुरुवार को संस्थान के 95वें बैच के 30 प्रशिक्षणार्थियों को रोजगार के लिए फ्लैग-ऑफ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कल्याण पदाधिकारी आलोक कुमार उपस्थित रहे।

अधिकारियों ने प्रशिक्षित युवाओं को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि वे अपने कौशल, समर्पण और मेहनत के माध्यम से जिले का गौरव बढ़ाएँ।

कौशल विकास से आत्मनिर्भरता की ओर

कल्याण गुरुकुल के माध्यम से अब तक 4,500 से अधिक युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार से जोड़ा जा चुका है। संस्थान युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भरता की दिशा में सशक्त बनाने का कार्य कर रहा है।

इस अवसर पर गुरुकुल के प्रशिक्षक, स्टाफ सदस्य और प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे, जिन्होंने नए बैच के युवाओं को सफलता की शुभकामनाएँ दीं।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading