31.1 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsRanchiराष्ट्रीय स्कूली खेल ताइक्वांडो में झारखंड का शानदार प्रदर्शन — दो पदक...

राष्ट्रीय स्कूली खेल ताइक्वांडो में झारखंड का शानदार प्रदर्शन — दो पदक झटके

रांची, 29 अक्टूबर 2025 — झारखंड ने 69वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दमदार उपस्थिति दर्ज कराते हुए दो पदक अपने नाम किए हैं। नागालैंड के कोहिमा स्थित दीमापुर चुमकेडीमा पुलिस कॉम्प्लेक्स के के.के. बैडमिंटन इनडोर स्टेडियम में 28 से 30 अक्टूबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में राज्य के खिलाड़ियों ने एक रजत और एक कांस्य पदक जीता।

41 किलो भार वर्ग में खेलते हुए जयवीर यादव ने सेमीफ़ाइनल तक का सफर तय किया और कांस्य पदक हासिल किया। वहीं, 32 किलो भार वर्ग में अखिल यादव ने फाइनल में कड़े मुकाबले में नागालैंड के खिलाड़ी से 1–2 के अंतर से हार का सामना किया और रजत पदक अपने नाम किया।
टीम के कोच और मैनेजर के रूप में दयानंद लकड़ा, इम्तियाज हुसैन और रोशन गुप्ता मौजूद रहे।


वूशु और बॉक्सिंग में भी झारखंड का दम

स्कूली खेलों में झारखंड के खिलाड़ियों की चमक ताइक्वांडो तक ही सीमित नहीं रही।
श्रीनगर में आयोजित राष्ट्रीय स्कूली वूशु प्रतियोगिता में झारखंड के प्रिंस नायक, उमेश कुमार, अनुपमा और शोभा कुमारी ने अपने शुरुआती मुकाबलों में जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया। वहीं कौशिक राज और अमन कुमार दूसरे राउंड के मुकाबले जीतकर अगले चरण में पहुंच गए हैं।

इसके साथ ही इटानगर (अरुणाचल प्रदेश) में हो रही राष्ट्रीय स्कूल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में झारखंड की कनिष्का गोराई, चंचल कुमारी, अनु बढ़िया और आर्यन मुखी ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने पहले मुकाबले जीत लिए हैं।


नेताओं ने दी बधाई

ताइक्वांडो में पदक जीतने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह, राज्य परियोजना निदेशक शशि रंजन, प्रशासी पदाधिकारी सच्चिदानंद द्विवेदी तिग्गा, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए. सोरेंग सहित राज्य खेल कोषांग के सभी सदस्यों ने खिलाड़ियों और पूरी टीम को बधाई दी है।


झारखंड के खिलाड़ियों का लगातार उभार

झारखंड के स्कूली खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर लगातार बेहतर प्रदर्शन राज्य की खेल प्रतिभा और तैयारी को दर्शाता है। हालिया सफलता ने राज्य के खेल इतिहास में एक और सुनहरा अध्याय जोड़ दिया है।

न्यूज़ डेस्क 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading