27.6 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsHazaribaghराजनीति विज्ञान विभाग में निबंध प्रतियोगिता आयोजित — पिंटू रजक प्रथम, प्राच्य...

राजनीति विज्ञान विभाग में निबंध प्रतियोगिता आयोजित — पिंटू रजक प्रथम, प्राच्य आर्य द्वितीय एवं सुप्रीति भारती तृतीय स्थान पर

गुमला/हजारीबाग, 12 नवम्बर 2025:
विनोबा भावे विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उच्च शिक्षा निदेशक श्री सुधीर बाड़ा के निर्देश एवं विश्वविद्यालय कुलसचिव द्वारा जारी पत्र के आलोक में संपन्न हुआ।

निबंध का विषय था — “झारखंड राज्य के 25 वर्ष: उपलब्धियां एवं चुनौतियां”। प्रतियोगिता में विभाग के 65 विद्यार्थियों ने भाग लिया और निबंध लेखन के लिए 45 मिनट का समय दिया गया।

निर्णायक मंडल द्वारा मूल्यांकन के उपरांत पिंटू रजक को प्रथम, प्राच्य आर्य को द्वितीय तथा सुप्रीति भारती को तृतीय स्थान प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डॉ. सुकल्याण मोइत्रा, डॉ. अजय बहादुर सिंह, शोधार्थी रवि विश्वकर्मा, धर्मेंद्र कुमार, महेंद्र पंडित, विकास कुमार रवि, प्रतीक कुमार एवं इनामुल अंसारी उपस्थित रहे।

विभागाध्यक्ष ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में सृजनात्मकता, विश्लेषणात्मक सोच एवं राज्य के विकास विषयक जागरूकता को प्रोत्साहित करती हैं।

प्रतियोगिता श्रृंखला के अंतर्गत शुक्रवार को वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसका विषय रहेगा — “अपने 25 वर्षों में झारखंड ने एक प्रगतिशील राज्य के रूप में अपनी पहचान बनाई है।” इसमें 10 प्रतिभागी पक्ष में तथा 10 प्रतिभागी विपक्ष में अपने विचार प्रस्तुत करेंगे।

News – Vijay Chaudhary


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading