24.6 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeEducationझारखंड राज्य की 25वीं रजत जयंती वर्ष—“विरासत, प्रगति और आकांक्षाओं के उत्सव”

झारखंड राज्य की 25वीं रजत जयंती वर्ष—“विरासत, प्रगति और आकांक्षाओं के उत्सव”

जिलास्तरीय प्रतियोगिताओं में 3,696 विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर

राज्यभर में 30.9 लाख विद्यार्थी शामिल हुए विशेष प्रातःकालीन सभा एवं प्रभात फेरी में

झारखंड राज्य स्थापना की 25वीं रजत जयंती वर्षगांठ पर राज्य के सभी सरकारी एवं आवासीय विद्यालयों में आयोजित “विरासत, प्रगति और आकांक्षाओं के उत्सव” के चौथे दिन, 14 नवंबर 2025 को पूरे राज्य में उत्साहपूर्वक विभिन्न सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक गतिविधियाँ आयोजित की गईं।

आज आयोजित जिलास्तरीय क्विज, निबंध, नृत्य, संगीत, ड्रामा, कहानी लेखन और पेंटिंग प्रतियोगिताओं में कुल 3,696 विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी कला और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इन प्रतियोगिताओं हेतु कक्षा 6–8 एवं 9–12 श्रेणी से एक-एक प्रतिभागी का चयन पूर्व में प्रखंड एवं विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिताओं से किया गया था।

30.9 लाख विद्यार्थियों ने लिया भाग – प्रातःकालीन सभा और प्रभात फेरी

राज्य के सभी सरकारी एवं आवासीय विद्यालयों में आज विशेष प्रातःकालीन सभाएँ एवं प्रभात फेरियाँ आयोजित की गईं, जिनमें कुल 30.9 लाख विद्यार्थी शामिल हुए।
इन कार्यक्रमों के दौरान—

  • विद्यार्थियों को राज्य के गौरवशाली इतिहास,
  • समृद्ध कला-संस्कृति,
  • जनजातीय परंपराओं,
  • तथा महापुरुषों, वीर सपूतों और आंदोलनकारियों के योगदान से अवगत कराया गया।

विद्यार्थियों ने झारखंड के 25 वर्ष पूर्ण होने पर आकर्षक स्लोगन लिखे और अपने-अपने विद्यालय के पोषक क्षेत्रों में प्रभात फेरी निकालकर जन-जागरूकता का संदेश दिया।

15 नवंबर को सम्मानित होंगे विजेता विद्यार्थी

जिलास्तरीय प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को 15 नवंबर 2025 को जिला स्तरीय स्थापना दिवस समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
पुरस्कार दो श्रेणियों—

  • कक्षा 6–8
  • कक्षा 9–12
    में अलग-अलग देकर बच्चों को प्रोत्साहित किया जाएगा।

यह कार्यक्रम न केवल विद्यार्थियों में राज्य के प्रति गर्व, जागरूकता और रचनात्मकता को बढ़ा रहा है, बल्कि झारखंड की सामाजिक-सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुँचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading