24 जिला के 1728 बालक बालिका खो खो खिलाड़ी ले रहे हैं भाग
स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड सरकार अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची द्वारा आयोजित रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, खेलगांव स्थित प्रैक्टिस ग्राउंड में खेलो झारखंड राज्य स्तरीय स्कूली खो-खो प्रतियोगिता का शुभारंभ उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में राज्य के सभी 24 जिलों से अंडर–14/17 /19 बालक एवं बालिका वर्ग के कुल 1728 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
प्रतियोगिता में सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत जिला के उत्कृष्ट खिलाड़ी भाग लिए हैं।
मैदान में नन्हे-मुन्ने खिलाड़ियों की फुर्ती, उनका जोश और खेल के प्रति समर्पण देखने योग्य रहा। कई खिलाड़ी पहली बार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं और इस भव्य खेल वातावरण को देखकर अत्यंत उत्साहित एवं प्रेरित दिखाई दिए।
राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता तीन दिवसीय है, जिसका आयोजन 22 नवंबर से 24 नवंबर 2025 तक किया जा रहा है।
आज हुए प्रतियोगिता के अंडर–14 बालिका वर्ग के परिणाम जिसमें
लोहरदगा ने हजारीबाग को हरा कर अगले चक्र में प्रवेश किया ।
गिरिडीह ने जामताड़ा को पराजित किया। बोकारो ने धनबाद को हराया। रामगढ़ ने पश्चिम सिंहभूम को पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया। वही अंडर–14 बालक वर्ग में देवघर ने लोहरदगा को ,सरायकेला ने गढ़वा को ,
साहिबगंज ने गोड्डा को पराजित कर अगले राउंड में प्रवेश किया वहींगिरिडीह को लातेहार के विरुद्ध वॉकओवर मिला।दुमका ने जामताड़ा को पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया। अंडर–17 बालिका वर्ग में पलामू ने गोड्डा को पराजित किया।,रामगढ़ ने रांची को चतरा ने साहिबगंज को पराजित कर अगले राउंड में प्रवेश किया।
अंडर–17 बालक वर्ग में
पाकुड़ ने सरायकेला को,धनबाद ने देवघर को पराजित किया।
गढ़वा ने लातेहार को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
जबकि अंडर–19 बालिका वर्ग में रांची ने साहिबगंज को ,खूंटी ने सरायकेला को और लोहरदगा ने पूर्वी सिंहभूम को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
अंडर–19 बालक वर्ग में
गुमला ने बोकारो को ,
देवघर ने पाकुड़ को पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता का पहला दिन रोमांच, प्रतिस्पर्धा और उत्कृष्ट खेल भावना से भरपूर रहा, और आगामी मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
Sidhidata Women's Georgette Digital Printed Ready To Wear one Minute Saree With Unstitched Blouse Piece
₹966.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SGF11 Women's Kanjivaram Soft Cotton Linen Silk Saree With Blouse Piece
₹466.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Sidhidata Women's Plain Pure Georgette Saree With Unstitched Blouse Piece (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Alia Bhatt Saree)
₹423.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Women's Trendy Banarasi Kanjivaram Navy Color Art Silk Saree with Blouse Material
₹469.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)MIRCHI FASHION Women's Stylish Chiffon Block Print Saree with Blouse Piece
₹489.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







