27.6 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGiridihगिरिडीह: 40 लाख से अधिक का ढिबरा जब्त, लगभग 700 बोरे ढिबरा...

गिरिडीह: 40 लाख से अधिक का ढिबरा जब्त, लगभग 700 बोरे ढिबरा सहित खुला ढिबरा गोदामों में मिले,

गिरिडीह । जिले के अभ्रक के तिसरी-गावां के वन प्रक्षेत्र में लगातार अवैध अभ्रख खनन, भंडारण और परिवहन अंकुश लगाने के लिए खोरीमहुआ एसडीएम अनिमेष रंजन ने कड़ी सुरक्षा के साथ शुक्रवार को कई गोदामों में छापेमारी कर लाखों की अभ्रख जब्त की है।
बताया गया कि गुप्त सूचना के बाद खोरीमहुआ एसडीएम अनिमेष रंजन, तिसरी बीडीओ मनीष कुमार, सीओ अखिलेश प्रसाद, थाना प्रभारी रंजय कुमार दल-बल के साथ तिसरी के गोल्डन फ्यूचर पब्लिक स्कूल के समीप एक बड़े कैंपस में दो बड़े बड़े गोदाम में छापेमारी की! इस दौरान उन्हें एक गोदाम का गेट के ताला और तोड़ा दीवार तुड़वायी गयी, जहां माइका के कार्य में प्रयोग किए जाने वाली कई मशीनें एवं कई टन ढिबरा (माईका) का स्टोक मिला। इसके बाद एक अन्य गोदाम का दरवाजा तुड़वावा गया, जिसमें लगभग 500 बोरे में भरे हुए लगभग 100 टन ढिबरा मिला।

दूसरी ओर तिसरी के चंदवा पहरी में भी तिसरी वनपाल अभिमित राज एवं थाना प्रभारी रंजय कुमार के नेतृत्व में वन विभाग एवं पुलिस की टीम ने छापेमारी की इस दौरान वन विभाग की टीम को अलग-अलग जगहों पर भंडारित किए हुए लगभग चार टन अवैध ढिबरा मिला, जिसे टीम ने जब्त किया।
इस बाबत वनपाल अभिजीत राज ने कहा कि क्षेत्र में लगातार ढिबरा के अवैध कारोबार की खबर मिल रही थी। वरीय पदाधिकारियों के आदेश से इसकी रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

जब्त ढिबरों की सुरक्षा को लेकर चौकीदार एवं मजिस्ट्रेट की तैनाती

इस संबंध में पूरी कार्रवाई की जानकारी देते हुए एसडीएम श्री रंजन ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई है। लगभग 700 बोरा ढिबरा सहित खुला ढिबरा दोनों गोदामों में मिला है, जिसकी गिनती की जा रही है। जब्त ढिबरों की सुरक्षा को लेकर चौकीदार एवं मजिस्ट्रेट की भी तैनाती कर दी गई है। साथ ही उक्त जमीन से संबंधित दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। पूरी जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी एवं संचालक को चिन्हित की प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। बताया गया कि जब्त माईका ढिबरों का अनुमानित मूल्य 40-45 लाख से अधिक है।

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading