नई दिल्ली : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने सामाजिक सरोकारों, आदिवासी समुदाय के अधिकारों और जन–विचार नेतृत्व में सक्रिय एवं प्रतिबद्ध युवा नेता शशि पन्ना को अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस (AICC) का राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किया है। ए.आई.सी.सी. के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सूचना दी।
श्री पन्ना ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी, श्रीमती सोनिया गांधी जी के प्रति आभार व्यक्त किया. साथ ही ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) एवं अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के संयोजक के राजू जी, ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस के चेयरमैन विक्रांत भूरिया जी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपने हेतु हृदय से धन्यवाद दिया।
पन्ना ने कहा-आदिवासी समुदाय की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाने का निरंतर प्रयास करूंगा
इस मौके पर शशि पन्ना ने कहा कि यह मेरे लिए गर्व, सम्मान और ज़िम्मेदारी का क्षण है, मैं आदिवासी समाज के अधिकारों, संवैधानिक संरक्षण, सामाजिक न्याय और संगठन के मूल्यों को आगे बढ़ाने के लिए पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लेता हूं। आप सभी के विश्वास, मार्गदर्शन और स्नेह के लिए मैं अत्यंत आभारी हूँ। मैं संगठन को मज़बूत करने और आदिवासी समुदाय की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक प्रभावी ढंग से उठाने के लिए निरंतर प्रयास करता रहूँगा।

शशि पन्ना के कार्य व योगदान
श्री शशि पन्ना झारखंड के एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और युवा आदिवासी अधिकारों के मुखर स्वर रहे हैं। वर्षों से वे आदिवासी समुदाय के संवैधानिक संरक्षण, वन अधिकार, भूमि अधिकार तथा सामाजिक न्याय के मुद्दों पर गहनता से कार्य करते रहे हैं। उन्होंने आदिवासी समाज से जुड़े मुद्दे विस्थापन, पलायन, शिक्षा, रोज़गार, कल्याणकारी योजनाओं को मुखर स्वर दिया है.
शशि पन्ना समाजशास्त्र के शोधार्थी हैं और अनुसूचित जनजातियों के संवैधानिक संरक्षण विषय पर गहन अध्ययन कर रहे हैं। आदिवासी समाज के सामाजिक–कानूनी पक्ष, संवैधानिक व्यवस्थाओं तथा जननीति की समझ उन्हें संगठन के भीतर विशिष्ट दृष्टिकोण प्रदान करती है।
युवा नेता के रूप में शशि पन्ना हमेशा संगठनात्मक मजबूती, युवाओं की भागीदारी और समुदाय आधारित नेतृत्व को बढ़ावा देने में अग्रणी रहे हैं।
उनकी नियुक्ति से न केवल आदिवासी कांग्रेस को नया उत्साह मिलेगा, बल्कि समुदाय के वास्तविक मुद्दों को देशव्यापी राजनीतिक विमर्श में अधिक प्रभावी ढंग से रखा जा सकेगा।
C J Enterprise Women's Pure Kanjivaram Silk Saree Soft Design With Blouse Piece For Wedding (Vruksh-53)
₹499.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Sidhidata Women's Plain Pure Georgette Saree With Unstitched Blouse Piece (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Alia Bhatt Saree)
₹423.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Women's Trendy Banarasi Kanjivaram Navy Color Art Silk Saree with Blouse Material
₹469.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SWORNOF Womens Kanjivaram Silk Saree with Zari Woven Saree With Blouse Piece
₹999.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SWORNOF Womens Kanjivaram Banarasi Silk Saree Patola saree with Unstitched blouse piece
₹999.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







