20.4 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaबोर्ड परीक्षा की तैयारी को लेकर अवकाश अवधि में विशेष गृहकार्य अनिवार्य

बोर्ड परीक्षा की तैयारी को लेकर अवकाश अवधि में विशेष गृहकार्य अनिवार्य

गुमला : – गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के नेतृत्व में बोर्ड परीक्षा विजय अभियान अंतर्गत बोर्ड परीक्षार्थियों की तैयारियों के लिए उपायुक्त के निर्देश पर जिला शिक्षा पदाधिकारी, गुमला द्वारा सुदृढ़ तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश जारी करते हुए जिले के सभी माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए क्रिसमस एवं नववर्ष अवकाश अवधि के दौरान विशेष गृहकार्य अनिवार्य रूप से कराए जाने का निर्देश दिया गया है ।

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि दिनांक 23 दिसंबर 2025 उपरांत विद्यालयों में क्रिसमस तथा नववर्ष अवकाश प्रारंभ हो रहा है, ऐसे में विद्यार्थियों की अपने घर में परीक्षा तैयारी निरंतर बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य से जिला स्तरीय शैक्षणिक कोर समिति के शिक्षक सदस्यों द्वारा बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों हेतु प्रतिदिन महत्वपूर्ण प्रश्न रोस्टर के अनुरूप विद्यालयों को प्रेषित किए जा रहे हैं।

निर्देशानुसार कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं के सभी मुख्य विषयों के लिए महत्वपूर्ण पाठों को समाहित करते हुए वस्तुनिष्ठ, लघु एवं दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों का प्रश्न-सेट तैयार कर विद्यार्थियों को गृहकार्य के रूप में उपलब्ध कराया जाएगा। सभी विद्यालयों को यह प्रश्न सामग्री दिनांक 20 दिसंबर 2025 तक अनिवार्य रूप से अपने विद्यालय के व्हाट्सएप समूहों के माध्यम से साझा करने का निर्देश दिया गया है।

साथ ही यह भी निर्देशित किया गया है कि दिनांक 22 दिसंबर 2025 को सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक यह सुनिश्चित करेंगे कि उक्त गृहकार्य सभी बोर्ड परीक्षार्थियों को उपलब्ध हो जाए। रेमेडियल कक्षाओं में शामिल कमजोर एवं चिन्हित विद्यार्थियों की विषयवार वास्तविक आवश्यकता के अनुरूप विद्यालय स्तर से अतिरिक्त गृहकार्य भी दिया जाएगा।

अवकाश उपरांत विद्यालय खुलने पर दिए गए गृहकार्य की जांच कर विद्यार्थियों की कमियों की पहचान करते हुए उनके निराकरण हेतु आवश्यक शैक्षणिक कदम उठाने के निर्देश भी दिए गए हैं। उपायुक्त ने कहा कि बोर्ड परीक्षा विद्यार्थियों के भविष्य की दिशा तय करने वाली महत्वपूर्ण परीक्षा है, अतः इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी तथा जिला प्रशासन द्वारा रेमेडियल में भाग लेने वाले कमजोर चिन्हित बच्चों की विशेष परीक्षा तैयारियों के लिए विशेष कदम उठाए जा रहे हैं ।

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading