28 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaबोर्ड परीक्षा विजय अभियान के तहत उपायुक्त ने की विद्यालयों की ऑनलाइन...

बोर्ड परीक्षा विजय अभियान के तहत उपायुक्त ने की विद्यालयों की ऑनलाइन औचक जांच, शिक्षण व्यवस्था की ली सीधी जानकारी

गुमला : गुमला जिले में बोर्ड परीक्षा की बेहतर तैयारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संचालित “बोर्ड परीक्षा विजय अभियान” के तहत उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित द्वारा आज स्वयं विभिन्न उच्च विद्यालयों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से ऑनलाइन औचक जांच की गई।

इस क्रम में उपायुक्त द्वारा राजकीयकृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय बांसडीह, उच्च विद्यालय डुमरी टोंगईडीह एवं उत्क्रमित उच्च विद्यालय जारी से ऑनलाइन जुड़कर वहां की शैक्षणिक व्यवस्था का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में प्राचार्य एवं शिक्षकों की उपस्थिति, कक्षा संचालन की स्थिति, बच्चों को पढ़ाए जा रहे पाठ्यक्रम तथा बोर्ड परीक्षा की तैयारी से जुड़े प्रमुख बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

उपायुक्त ने विद्यालयों के शिक्षकों से संवाद कर कक्षाओं के नियमित संचालन, विषयवार पढ़ाई एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति से संबंधित जानकारी ली। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों से भी सीधे बात कर पढ़ाई की स्थिति, विषयों की समझ एवं विद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक वातावरण के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया।

उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने कहा कि बोर्ड परीक्षा विजय अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराते हुए परीक्षा में बेहतर परिणाम सुनिश्चित करना है। उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिया कि बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देते हुए नियमित कक्षाएं संचालित की जाएं तथा कमजोर विद्यार्थियों पर अतिरिक्त फोकस किया जाए।

जिला प्रशासन द्वारा इस प्रकार की निरंतर निगरानी एवं संवाद के माध्यम से विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि जिले के विद्यार्थी बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading