*⚽︎ माननीय खेल मंत्री सुदिव्य कुमार ने किया प्रतियोगिता का उद्घाटन।*
*⚽︎ मुझे भरोसा है कि जब खिलाड़ी अपने गृह राज्य को वापस जाएंगे, तो झारखंड से सुखद अनुभव लेकर जाएंगे – माननीय मंत्री*
*⚽︎ प्रतियोगिता के पहले ही दिन झारखंड की बालिका टीम ने की शानदार शुरुआत, अंडर 17 बालिका वर्ग मुकाबले में झारखंड ने हिमाचल प्रदेश को 9–0 से किया पराजित*
*⚽︎ अंडर-14 बालिका वर्ग के प्रथम लीग मुकाबले में झारखंड और उत्तर प्रदेश के बीच मैच ड्रॉ*
=======================
राज्य के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की मेजबानी में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत अंडर-14 से अंडर-17 बालिका वर्ग की फुटबॉल प्रतियोगिता का आज भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन माननीय खेल मंत्री श्री सुदिव्य कुमार ने किया। उद्घाटन समारोह राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और खेल परंपरा की झलक प्रस्तुत करता नजर आया। इस अवसर पर पारंपरिक नृत्य, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और उत्साहपूर्ण माहौल ने खिलाड़ियों में जोश, उमंग और खेल भावना का संचार किया। माननीय मंत्री ने खिलाड़ियों से मर्यादित खेल भावना का पालन करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की अपील की और उन्हें प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएँ दीं। उद्घाटन समारोह में माननीय मंत्री श्री सुदिव्य कुमार के अलावा माननीय विधायक श्री सुरेश बैठा, राज्य परियोजना निदेशक श्री शशि रंजन, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी श्री धीरसेन ए. सोरेंग, बीआईटी मेसरा के कार्यकारी कुलपति डॉ. भास्करण, डॉ. सुदीप दास (रजिस्ट्रार, बीआईटी मेसरा) तथा श्री शिवेंद्रनाथ दुबे (कोषाध्यक्ष, झारखंड ओलंपिक संघ) की गरिमामयी उपस्थिति रही। 69वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत अंडर-14 और अंडर-17 बालिका वर्ग की फुटबॉल प्रतियोगिता में 39 राज्यों एवं इकाइयों से 1,166 खिलाड़ी और 155 कोच तथा टीम मैनेजर शामिल हो रहे है।
उदघाटन समारोह को संबोधित करते हुए माननीय मंत्री श्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि इस खेल आयोजन के अवसर पर रांची पहुंचे विभिन्न राज्यों एवं संघो के खिलाड़ियों को पर्यटन विभाग नजदीकी पर्यटन केंद्रों का भ्रमण कराएगा। इसके लिए पर्यटन विभाग प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी अपने गृह राज्य लौटे तो वे झारखंड के सुखद अनुभवों को साथ ले जाए। उन्होंने सभी खिलाड़ियों और अन्य राज्यों से आये कोच, मैनेजर को आश्वस्त किया कि उनके आवासन, भोजन और अन्य सुविधाओं में कोई कमी नहीं होगी। माननीय मंत्री ने कहा कि बीआईटी मेसरा के परिसर में आज समूचा देश उमड़ आया है। उन्होंने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय उच्च विद्यालय, कांके की बैंड टीम के प्रदर्शन की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि बच्चे ना केवल अपने राज्य का बल्कि अपने शहर और माता पिता का भी प्रतिनिधित्व कर रहे है। यह खेल हमे एक साथ जोड़ने की भावना है। खिलाड़ी खेल के साथ साथ अनुशासन, नेतृत्व कौशल और राष्ट्रीय एकता का प्रदर्शन करे। उन्होंने बालिकाओं की खेलों में बढ़ती भागीदारी को राज्य के लिए गर्व का विषय बताया।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए झारखंड शिक्षा परियोजना निदेशक श्री शशि रंजन ने कहा कि राज्य में स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में जो बच्चे विजयी होते है, उन्हें राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण दिया जाता है। फुटबॉल हमारे देश का अत्यंत लोकप्रिय खेल है। लोग इसे ना केवल खेलते है, बल्कि इसे जीते है। उन्होंने कहा कि खेल के दौरान झारखंड में खिलाड़ियों के भोजन एवं आवासन की उच्च स्तर कि व्यवस्था की गयी है। उन्होंने कहा कि 68वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल की मेजबानी के दौरान कुशल प्रबंधन के लिए झारखंड को राष्ट्रीय प्रबंधन में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है, साथ ही खेलो झारखंड के तहत राज्य के सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों को निरंतर प्रशिक्षण और मंच प्रदान किया जा रहा है।
*उद्घाटन समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दिल जीता, तो नेत्रहीन विद्यार्थियों की भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने मन मोह लिया*
उद्घाटन समारोह की शुरुआत नागपुरी लोकगीतों के धुनों से हुई। समारोह में सत. मिखाइल नेत्रहीन विद्यालय के बच्चो ने अपनी सुरीली आवाज से अतिथियों का ‘सुमंगलम, शुभ स्वागतम’ गीत गाकर अभिनंदन किया। राष्ट्रीय बैंड प्रतियोगिता के लिए चयनित पाइप बैंड विजेता कस्तूरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालय, कांके और कैराली स्कूल की बैंड टीम ने मार्च पास्ट का नेतृत्व कर अनुशासन, सामूहिक एकता और जोश का प्रदर्शन किया। मार्च पास्ट की शुरुआत आंध्रप्रदेश की टीम से हुआ, उसके बाद सभी 39 राज्यों एवं संघो की टीमों ने कदमताल करते हुए मार्च पास्ट किया। झारखंड टीम की कप्तान पूर्णिमा कुमारी ने सभी खिलाड़ियों को शपथ दिलाया। ‘जय हो’ गीत पर प्रस्तुत नृत्य ने सभी में जोश भर दिया। उद्घटान समारोह का समापन “कते सुंदर हमर झारखंड” संगीत पर मनमोहक प्रस्तुति और भव्य आतिशबाजी के साथ हुआ। मंच संचालन चंद्रदेव सिंह और प्रवीण सुचित बाजरे द्वारा किया गया
*आज हुए कई रोमांचक मुकाबले*
बीआईटी मेसरा स्पोर्ट्स कंपलेक्स फुटबॉल मैदान में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय स्कूली फुटबॉल प्रतियोगिता अंडर-17 बालिका वर्ग के उद्घाटन लीग मैचों में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। पहले मैच में झारखंड ने हिमाचल प्रदेश को 9–0 से पराजित करते हुए शानदार जीत दर्ज की।
दूसरे मुकाबले में मणिपुर ने एनवीएस को 7–0 से हराया। वहीं, हरियाणा ने एबीएसओ को 7–0, राजस्थान ने लक्षद्वीप को 6–0 तथा महाराष्ट्र ने छत्तीसगढ़ को 2–1 से पराजित किया। जबकि अंडर-14 बालिका वर्ग के प्रथम लीग मुकाबले में झारखंड और उत्तर प्रदेश के बीच मैच ड्रॉ रहा।
न्यूज – गणपत लाल चौरसिया
Jockey 1406 Women High Coverage Super Combed Cotton Hipster with Concealed Waistband and StayFresh Treatment_(Pack of 3, Colors & Prints May Vary)
₹449.00 (as of July 21, 2026 11:56 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Shasmi Girl's & Women's Solid Color V-Neck A-Line Maxi Dress for Women | New Year Party Outfit | Waist Cinched Puff Sleeve Western | Elegant Casual Wear (Dress 246)
₹598.00 (as of July 21, 2026 11:56 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Lux Cozi Men's Half Sleeve Soild Casual Regular Fit T-Shirt with Chest Pocket | Polo Tshirt for Men
₹395.00 (as of July 21, 2026 11:56 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Max Women's Regular Fit Mid Rise Leggings
₹299.00 (as of July 21, 2026 11:56 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Lux Cozi Men's White Round Neck Sleeveless Cotton Vest (Pack of 3)
₹359.00 (as of July 21, 2026 11:56 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Kryone Collection Ajrakh Modal Silk Saree for Women | Mirror Work Black Saree | Gajji Silk Red Pallu Tassels | Designer Sarees for Women Party | Ajrakh Print Saree | Modal Silk Sarees Original
₹1,494.00 (as of July 22, 2026 11:07 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)MIRCHI FASHION Saree for Woman Chiffon Georgette Floral Printed | Breathable Lightweight Sari for Office Use and Farewell Ceremonies with Blouse Piece
₹499.00 (as of July 22, 2026 11:07 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Sidhidata Women's Georgette Digital Printed Ready To Wear one Minute Saree With Unstitched Blouse Piece
₹996.00 (as of July 22, 2026 11:07 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Pure Kanjivaram Silk Saree Soft Design With Blouse Piece For Wedding (Pari122-51)
₹497.00 (as of July 22, 2026 11:07 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)AKHILAM Women's Bandhani Printed Chiffon Ready To Wear Saree With Unstitched Blouse Piece
₹799.00 (as of July 22, 2026 11:07 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







