20.4 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaकड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों को राहत, गोमिया में कंबल वितरण

कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों को राहत, गोमिया में कंबल वितरण

गोमिया।
क्षेत्र में पड़ रही कड़ाके की ठंड और लगातार जारी शीतलहरी के बीच आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। विशेष रूप से गरीब, असहाय, बुजुर्ग और दिहाड़ी मजदूर वर्ग को ठंड से बचाव में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसी को देखते हुए गोमिया में जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

झामुमो गोमिया प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम के तहत सिंगलीटोला, स्वांग वन/बी, केन्दुआकोचा, न्यू माइनर्स सहित आसपास के इलाकों से आए जरूरतमंद लोगों के बीच गर्म कंबलों का वितरण किया गया। यह वितरण गोमिया विधायक सह राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र प्रसाद के सौजन्य से किया गया। मंत्री की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधि अमित पासवान ने मौके पर मौजूद रहकर लोगों को कंबल सौंपे और उनका हालचाल जाना।

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि अमित पासवान ने कहा कि शीतलहरी और ठंड का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है, ऐसे में समाज के कमजोर वर्गों को राहत पहुंचाना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि मंत्री योगेंद्र प्रसाद के निर्देश पर यह पहल की गई है, ताकि ठंड के मौसम में जरूरतमंदों को न्यूनतम राहत मिल सके।

कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर संतोष और राहत देखने को मिली। लोगों ने इस पहल के लिए आभार भी जताया। कार्यक्रम में झामुमो महिला मोर्चा गोमिया प्रखंड सचिव ललिता देवी, सुचिता कुमारी, शोभा कुमारी पासवान, कविता देवी, वीणा महतो, चंदा देवी सहित पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

News – Kahkashan Farooqi 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading