20.7 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaगोमिया प्रखंड में सुशासन सप्ताह के तहत कार्यशाला आयोजित, पारदर्शिता और समन्वय...

गोमिया प्रखंड में सुशासन सप्ताह के तहत कार्यशाला आयोजित, पारदर्शिता और समन्वय पर दिया गया जोर

गोमिया।
प्रखंड स्तरीय सुशासन सप्ताह के अंतर्गत बुधवार को गोमिया प्रखंड सभागार में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) महादेव कुमार महतो ने की। कार्यशाला में प्रखंड के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान आयोजित परिचर्चा में जनसेवक, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, कनीय अभियंता (जेई), बीपीओ सहित विभिन्न विभागों के कर्मियों ने भाग लिया और सुशासन को सशक्त बनाने को लेकर अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर अंचलाधिकारी (सीओ) आफ़ताब आलम ने कहा कि सुशासन की मजबूती के लिए पारदर्शिता, जवाबदेही और जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में समयबद्धता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया।

अध्यक्षीय संबोधन में बीडीओ महादेव कुमार महतो ने कहा कि गांव स्तर पर प्रभावी और सशक्त सुशासन स्थापित करने के लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने प्रशासन की इस प्रतिबद्धता को दोहराया कि सभी सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर और सुचारु रूप से आम जनता तक पहुंचे।

कार्यक्रम में आशिष रंजन, मनोहर दास सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यशाला का संचालन समाज कल्याण पदाधिकारी राज किशोर मिश्रा ने किया।

News – Kahkashan Farooqi 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading