32.2 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeSport69वीं राष्ट्रीय स्कूली बॉक्सिंग प्रतियोगिता में झारखंड के नन्हे बॉक्सरों का शानदार...

69वीं राष्ट्रीय स्कूली बॉक्सिंग प्रतियोगिता में झारखंड के नन्हे बॉक्सरों का शानदार प्रदर्शन

अंडर-14 बालक वर्ग में दो कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया राज्य का मान

मध्य प्रदेश के गुना जिला स्थित उत्कृष्ट उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय स्कूली बॉक्सिंग प्रतियोगिता (एसजीएफआई) के अंडर-14 बालक वर्ग में झारखंड के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दो कांस्य पदक जीतकर राज्य को गौरवान्वित किया है। यह राष्ट्रीय स्कूली प्रतियोगिता 26 दिसंबर से 31 दिसंबर 2025 तक आयोजित की गई, जिसमें देश के 34 राज्यों एवं इकाइयों के लगभग 350 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
झारखंड की बॉक्सिंग टीम स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार के अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची की अगुवाई में प्रतियोगिता में भाग लिया है। टीम का नेतृत्व कोच/मैनेजर प्रवीण कुमार सिंह एवं अशरफ अली द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के दौरान झारखंड के नन्हे बॉक्सरों ने अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का परिचय देते हुए अंडर-36 किलोग्राम भार वर्ग में आकाश रजक तथा अंडर-42 किलोग्राम भार वर्ग में राहुल कर्मकार ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
इस अवसर पर राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी श्री धीरसेन ए. सोरेंग ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि वर्ष 2025 के अंतिम दिन राष्ट्रीय स्तर पर बॉक्सिंग खिलाड़ियों द्वारा दो पदक जीतना राज्य के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने इसे राज्य में उभरती खेल प्रतिभाओं के उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक बताया।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह, परियोजना निदेशक शशि रंजन, प्रशासी पदाधिकारी सच्चिदानंद द्विवेदी तिग्गा, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए. सोरेंग सहित राज्य खेल कोषांग के सदस्यों ने खिलाड़ियों, कोच एवं टीम प्रबंधन को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

न्यूज डेस्क


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading